कांग्रेस की आपसी बगावत थप्पड़ों और लात घूंसों तक पहुंच गई है। इसका जीता जागता नजारा पंजाब में एक रैली के दौरान देखने को मिला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पठानकोट जिले में प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली थी। उससे पहले एक मुद्दे को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मारपीट हो गई। कांग्रेस विधायक सुक्खी रंधावा और कांग्रेस सेवा दल पठानकोट के जिला चीफ आर्गेनाइजर इकबाल सिंह के बीच थप्पड़ चल गए।
विज्ञापन
3 of 6
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
उस समय तो किसी तरह मामला सुलझा दिया गया, लेकिन कुछ ही देर के बाद ही मंच के पीछे विधायक रंधावा के समर्थकों ने इकबाल सिंह गुलाटी को फिर से दबोच लिया व लात घूसों से धुनाई करते हुए उनकी पगड़ी तक उतार दी।
4 of 6
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कांग्रेस की किसानों के गन्ना किसानों को भुगतान न किए जाने के रोष स्वरूप दीनानगर में प्रदेश स्तरीय धरने का आयोजन किया गया था। धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्य अतिथि की हैसियत से हिस्सा लेना था।
विज्ञापन
5 of 6
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन के पहुंचने का इंतजार हो रहा था कि उनके आने से पहले उनके साथ मंच साझा करने को लेकर डेरा बाबा नानक से विधायक व पूर्व मंत्री सुखजिंद्र सिंह सुक्खी रंधावा और कांग्रेस सेवा दल पठानकोट के जिला चीफ आर्गेनाईजर इकबाल सिंह गुलाटी मंच पर ही एक दूसरे से उलझ गए।
पंजाब में कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चले लात घूंसे
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को जमकर गालियां निकाली। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूजे को थप्पड़ा जड़ दिए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों नेताओं को अलग-अलग किया। इसके बाद सुक्खी रंधावा फिर से मंच संभालने में जुट गए।