लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के एक युवा उद्योगपति राजेश गुप्ता (30) की जहर खाने से मौत हो गई। इल्जाम अकाली नेता पर लगे। खबर फैलते ही लोहा व्यापारियों ने पूरा शहर बंद करवा दिया गया। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम।
विज्ञापन
उद्योगपति ने निगला जहर तो बंद हुआ शहर, तस्वीरें
2 of 7
माटा मल्टीमैटल्स और एस.के.अलायॅज फर्म के मालिक राजेश गुप्ता ने सेल टैक्स विभाग के एक ईटीओ और वरिष्ठ अकाली नेता सहित दो अन्य लोगों से दुखी होकर जहर निगल लिया। मरने से पहले सुसाइड नोट में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
उद्योगपति ने निगला जहर तो बंद हुआ शहर, तस्वीरें
3 of 7
जानकारी अनुसार मृतक राजेश ने मंगलवार शाम अपनी फर्नेस में जहरीला पदार्थ निगला था। उसे पहले गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ी देख उसे खन्ना के आईवीवाई भी लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे अपोलो लुधियाना के लिए रेफर कर दिया और बुधवार साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई।
उद्योगपति ने निगला जहर तो बंद हुआ शहर, तस्वीरें
4 of 7
मृतक राजेश ने जहर निगलने से पहले एक पेज पर सुसाईट नोट से अपने दिल का दर्द ब्यान कर मौत के लिए जिम्मेवार चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। जिनमें स्थानीय सेल टैक्स विभाग के ईटीओ विश्वजीत सिंह भंगू, वरिष्ठ अकाली नेता सुखविंदर सिंह भांबरी और दो स्क्रैप ब्रोकर सुरिंदर कुमार और संदीप कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
उद्योगपति ने निगला जहर तो बंद हुआ शहर, तस्वीरें
5 of 7
उधर, राजेश के मौत की खबर मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सुबह 11 बजे थाना में लोहा एसोसिएशनों के हजारों नेता व कार्यकर्ता जमा हो गए, बाजार बंद करवा दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को जिले भर की सारी पीसीआर थाने में बुलानी पड़ी और थाने में लोगों के हुजूम के सामने पुलिस की गिनती आटे में नमक के बराबर थी।
विज्ञापन
उद्योगपति ने निगला जहर तो बंद हुआ शहर, तस्वीरें
6 of 7
मौके पर पहुंचे डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह और एसपी (एच) दलजीत सिंह राणा ने थाना में पहुंचे लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया लेकिन, देर शाम तक लोग थाना में ही रुके रहे और राजेश की लाश का अंतिम संस्कार करने से पहले संबंधित लोगों की गिरफ्तारियां की मांग पर अड़ गए।
स्टील ट्रैडर्स एसोसिएशन के विनोद कांसल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह राजेश की लाश का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने उक्त सभी लोगों पर धारा 306 के तहत हत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।