फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से बदलने वाला है बहुत कुछ, आज ही देख लीजिए, फायदे में रहेंगे आप

Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
budget 2018
एक अप्रैल 2018 से आपकी जिंदगी में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज ही जान लीजिए, ताकि प्लानिंग कर सकें, फायदा आपका ही होगा।
विज्ञापन

2 of 8
income tax
बजट 2018 में सरकार ने ई-रेलवे टिकट पर सर्विस टैक्स घटा दिया है, जिसकी वजह से अप्रैल 2018 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
मोबाइल चार्जर में फैला करंट - फोटो : अमर उजाला
बजट 2018 में एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई थी, इस वजह से कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा पीओएस मशीनें, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आरओ, मोबाइल चार्जर, देश में तैयार हीरे, टाइल्स, तैयार लेदर प्रॉडक्ट्स, नमक, जीवनरक्षक दवाएं, माचिस, एलईडी, एचआईवी की दवा, सिल्वर फॉइल, सीएनजी सिस्टम भी सस्ती हो जाएंगी।

 

4 of 8
cashew butter
कच्चे काजू पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी कर दी गई है तो काजू सस्ता मिलेगा। सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी पर कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है तो यह भी सस्ती मिलेगी। डियोडरेंट्स, रूम फ्रैशनर, परफ्यूम, आफ्टर शेव, स्मार्ट वॉच फुटवियर और धूप के चश्मे के दाम बढ़ने वाले हैं। सिगरेट, सिगरेट लाइटर, पान मसाला, जर्दा, खैनी और सिगार के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
money
एक अप्रैल से इनकम टैक्स पर हेल्थ और एजूकेशन सेस 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लागू होगा। बजट में इसे बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया गया था। सैलरी से 40,000 रुपए की सीमा छोड़कर बाकी पर इनकम टैक्स लगेगा। बुजुर्गों को पोस्ट ऑफिस और बैंकों से मिले 50,000 रुपए तक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन

6 of 8
शेयर मार्केट
जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें अप्रैल 2018 से शेयर बाजार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में किए निवेश पर 1 साल में 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के लिए कम कीमत चुकानी होगी। बजट 2018 में इसे 2.5 फीसदी सस्ता कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
ई वे बिल - फोटो : SOCIAL MEDIA
ई-वे बिल लागू हो सकता है। राज्यों के बीच 50,000 रुपए से अधिक मूल्य के वस्तुओं की ढुलाई के लिए ई-वे यानी इलेक्ट्रानिक वे बिल की जरूरत होगी। ट्रांसपोर्टर को जीएसटी से ई वे बिल लेना होगा। हालांकि यह बिल व्यवस्था पहले भी टल चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
doctor
बजट में कई ऐसे प्रावधान भी नए वित्तीय वर्ष में लागू होंगे, जिनका फायदा गरीब तबके पर पड़ेगा। जैसे- आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गरीबों के इलाज के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं टीबी रोगियों के लिए भी सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें