घर से शव ले जाती पुलिस टीम।
गुरुवार को दिनभर की जांच में यह खुलासा हुआ कि मां, बेटे और बेटी की हत्या के बाद संजय ने मनसा देवी के रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन ब्रिज से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पहले उन्हें सेक्टर-6 पचंकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। संजय के घर से बरामद सुसाइड नोट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पंचकूला सेक्टर-10 में संजय ने एक प्रॉपर्टी की खरीद की थी, जिसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने पंचकूला पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह डिप्रेशन में थे।