फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन्कम टैक्स, बैंक और प्रॉपर्टी से जु़ड़े ये सभी नियम!

Wed, 29 Mar 2017 01:44 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये सारे नियम - फोटो : Demo Pic
1 अप्रैल के बाद कई नियमों में बदलाव किया जा रहा है, जिनसे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी बदलाव आने वाले हैं। जान लीजिए नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 12
भारतीय रेल - फोटो : PTI
भारतीय रेल के लिए नए नियम
ट्रेन टिकट बुक करा कर सफर के दिन तक भी टिकट कन्फर्म ना होने पाने से मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब वेटिंग लिस्ट से परेशानी को देखते हुए रेलवे मुसाफिरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। आपने टिकट बुक कराया और आपका टिकट कन्फर्म ना होकर वेटिंग लिस्ट में ही रहा तो आपको राजधनी या शताब्दी में सफर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए टिकट बुक करते हुए आपको 'विकल्प' चुनना है। रेलवे 1 अप्रैल से ये नई योजना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 12
एसबीआई - फोटो : Pintrest
बैंकों के बदलने वाले नियम
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कि एटीएम ट्रांजेक्शन के नियम 1 अप्रैल से बदल जाएंगे। एक अप्रैल से एसबीआई ग्राहक सिर्फ 3 बार खातों में मुफ्ट पैसे जमा कर पाएंगे। इसके बाद हर डिपॉजिट पर 50 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके साथ ही बैंक के एटीएम से भी 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद 10 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा। SBI 1 अप्रैल से एसएमएस सेवा के लिए भी चार्ज लेना शुरू करेगी।

4 of 12
- फोटो : File Photo
बैंकों के बदलने वाले नियम
1 अप्रैल से देश में 5 बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एसबीआई में शामिल होंगे और अलग बैंक की तरह बंद होकर एसबीआई का ही हिस्सा हो जाएंगे। अलावा भारतीय महिला बैंक भी एसबीआई में शामिल होंगी।
विज्ञापन

5 of 12
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़े बदलाव
50,000 से ज्यादा का मकान का किराया पाने वालों को 5 फीसदी अतिरिक्त टीडीएस देना होगा।
विज्ञापन

6 of 12
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़े बदलाव
वहीं लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स में टैक्स ऐसेसमेंट करने के लिए महंगाई और कैपिटल की गणना का साल भी बदला गया है। इसे 1 अप्रैल, 1981 की कीमतों से बढ़ाकर 1 अप्रैल, 2001 कर दिया है। इस बदलाव के बाद प्रॉपर्टी बेचने से मिलने वाला मुनाफा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 12
प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़े बदलाव
कैपिटल गेन टैक्स से बचने के लिए प्रॉपर्टी को रखने की टाइम-लिमिट हो जाएगी। इसे 3 साल से घटाकर 2 साल किया जाएगा। इस बदलाव से अब आपकी 2 साल पुरानी संपत्ति को बेचने पर 20 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा वहीं बेचने के बाद उसे फिर से निवेश करने की स्थिति में वह छूट का हकदार होगा। यानी प्रॉपर्टी बेचने में हुए कैपिटल गेन्स को अगर गवर्नमेंट लिस्टिड बॉन्ड में इंवेस्ट किया जाता है तो आपको टैक्स छूट मिल पाएगी।

8 of 12
इनकम टैक्स
इनकम टैक्स से जुड़े नियम
आधार कार्ड को जरूरी सरकारी सुविधाओं के लिए जरूरी करने की दिशा में और आगे बढ़ते हुए सरकार ने पैन पाने के लिए भी अब आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया है।

9 of 12
आयकर विभाग
इनकम टैक्स से जुड़े नियम
1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त आधार नंबर का होना जरूरी होगा। इसके बिना आप आईटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। साथ ही 1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त आधार नंबर का होना जरूरी होगा। इसके बिना आप आईटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे।
 

10 of 12
income tax - फोटो : income tax
इनकम टैक्स से जुड़े नियम
5 लाख तक की बिजनेस आमदनी वालों के लिए आईटीआर भरते समय एक ही फॉर्म होगा जो कि पहले के मुकाबले आसान होगा। पहले एक से ज्यादा फॉर्म होते थे। 5 लाख रुप से ज्यादा सालाना आमदनी (नॉन-बिजनेस इनकम) वालों के लिए 1 पेज का टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी किया जाएगा। वहीं पहली बार इस कैटेगरी में टैक्स रिटर्न भरने वालों के फॉर्म की स्क्रूटनी नहीं होगी।

11 of 12
अायकर विभाग
इनकम टैक्स से जुड़े नियम
केंद्र सरकार ने वस्तुओं ओर सेवाओं की खरीद के दौरान 2 लाख रुपये से ज्यादा के कैश पेमेंट पर लगने वाले टैक्स को खत्म किया है। 1 अप्रैल से 2 लाख से ऊपर के कैश ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने के बाद यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

12 of 12
income tax department
इनकम टैक्स से जुड़े नियम
वित्त वर्ष 201718 के लिए टैक्स रिटर्न भरने में देरी करने वालों पर 5000 रुपये की पेनाल्टी लगने का नियम शुरू हो जाएगा। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए टैक्स रिटर्न भरने में देरी होने की स्थिति में 5,000 रुपये की पेनाल्टी लगेगी यदि रिटर्न 31 दिसंबर 2018 तक दाखिल कर दिया गया है। जैसा कि आप जानते हैं आईटी-रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है। वहीं 31 दिसंबर के बाद आईटी रिटर्न भरने वालों पर 10,000 रुपये की पेनल्टी लगाई जाएगी। हालांकि छोटे टैक्सपेयर्स (5 लाख आय) वालों को कुछ राहत मिलेगी क्योंकि उनके लिए यह पेनाल्टी 1000 रुपये रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें