फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे डॉक्टर माता-पिता की बेटी बन गई 'सुपरमॉडल', सभी को चौंकाया

Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
Manushi Chillar
मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर के माता-पिता डॉक्टर हैं, लेकिन वह एक सुपरमॉडल बन गईं, देखिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 11
Manushi Chillar
एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। वह रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। मानुषी फिलहाल भगत फूल सिंह विवि खानपुर से एमबीबीएस की छात्रा हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Manushi Chillar
मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। 

4 of 11
Manushi Chillar
मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट है और उनके पिता डॉ मित्रवसु और माता दोनों पेशे से एक डॉक्टर हैं और डीआरडीओ दिल्ली में सेवारत हैं।
विज्ञापन

5 of 11
manushi chillar - फोटो : सोशल मीड‌िया
डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मानुषि अपनी खूबसूरती के दम पर एक सुपरमॉडल बन गईं है। 
विज्ञापन

6 of 11
manushi chillar - फोटो : सोशल मीड‌िया
रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

7 of 11
manushi chillar - फोटो : सोशल मीड‌िया
मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। चिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी। मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है।

8 of 11
Manushi Chillar
अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। इसके अलावा विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव क्राउन का जबकि वमिका निधी ने बॉडी ब्यूटीफुल का स्पेशल अवॉर्ड जीता है।

9 of 11
Manushi Chillar
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।

10 of 11
Manushi Chillar
कार्यक्रम में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और मशहूर गायक सोनू निगम जैसे दिग्गजों ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन

11 of 11
Manushi Chillar
कार्यक्रम में जज की भूमिका में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, बिपाशा बासू, एक्टर विद्युत जामवाल, निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और इलियाना डी क्रूज रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें