फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कैबिनेट मंत्री के सामने ही घूस ले रहा था पुलिस वाला, वीडियो बनाया

Sat, 25 Mar 2017 09:39 AM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मनप्रीत बादल ने बनाया रिश्वत लेते ट्रैफिक कर्मी का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी कैबिनेट मंत्री के सामने ही घूस ले रहा था, मंत्री ने उसका वीडियो बना लिया। फिर देखिए क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 7
मनप्रीत बादल ने बनाया रिश्वत लेते ट्रैफिक कर्मी का वीडियो
मामला पंजाब के लुधियाना का है, वीरवार को यहां से गुजर रहे वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने लुधियाना दोराहा दक्षिणी बाईपास पर एक ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम को रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया। उन्होंने गाड़ी घुमाकर पहले उस मुलाजिम को डांट लगाई और वीडियो पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह को भेज दी। 
विज्ञापन

3 of 7
मनप्रीत बादल ने बनाया रिश्वत लेते ट्रैफिक कर्मी का वीडियो
पुलिस कमिश्नर ने वीडियो मिलने के बाद एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह और एडीसीपी ट्रैफिक ध्रुव दहिया के साथ जांच की। पता चला कि यह मुलाजिम खन्ना पुलिस का है और इसकी ड्यूटी दोराहा के गुर्थली पुल के पास होती है। पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस मामले की जांच के लिए खन्ना एसएसपी को वीडियो भेज दिया है। 

4 of 7
मनप्रीत बादल ने बनाया रिश्वत लेते ट्रैफिक कर्मी का वीडियो
वीरवार को मनप्रीत सिंह बादल फिरोजपुर से खुद गाड़ी चलाकर चंडीगढ़ जा रहे थे। वह लुधियाना दक्षिणी बाइपास वाली रोड से वाया दोराहा होते हुए जा रहे थे। जब वह दोराहा के गुर्थली पुल पर पहुंचे तो एक ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम किसी से रिश्वत ले रहा था। इस पर मनप्रीत बादल ने तुरंत उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
Manpreet Badal catches cops taking bribe
उन्होंने गाड़ी को घुमा कर उसी मुलाजिम के पास रोका और उसे डांटा। उन्होंने वीडियो को पुलिस कमिश्नर को भेजने की बात की। इस पर मुलाजिम घबरा गया और कहने लगा कि वह उसे गोली मार दें लेकिन इस वीडियो को पुलिस कमिश्नर को न भेजें। 
विज्ञापन

6 of 7
Manpreet Badal catches cops taking bribe
इसके बाद मनप्रीत बादल वहां से निकल गए। उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह से बात की और सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने वाट्सऐप के जरिए वीडियो पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Manpreet Badal catches cops taking bribe
वीडियो मिलने के बाद जांच की तो पता चला कि मुलाजिम खन्ना पुलिस का हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह है और दोराहा पुल पर ड्यूटी करता है। खन्ना एसएसपी से बात कर हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह की मनप्रीत बादल द्वारा बनाए गए वीडियो के बारे में बता दिया है। अब वह खुद इस मामले में कार्रवाई करेंगे। 
कुंवर विजय प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें