फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

विज्ञापन
1 of 13
डोगरा रेजीमेंट के इन जवानों को 19 जून को चंडीगढ़ आना था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जवान चंडीगढ़ तो आए, पर ताबूत में। मणिपुर के चांडेल जिले में मारे गए डोगरा रेजिमेंट के छठी बटालियन के सात जवानों के शव देर रात चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए। -सभी फोटो: अजय वर्मा
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

2 of 13
आर्मी सूत्रों ने बताया कि ढोगरा रेजिमेंट की छठी बटालियन को मणिपुर से चंडीगढ़ भेजने के आर्डर जारी कर दिए गए थे। मारे गए सभी जवानों को 19 जून को चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड में ज्वाइन करना था, लेकिन इस बीच हमले में सभी जवान मारे गए।
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

3 of 13
हिमाचल के मारे गए जवानों में मंडी के प्रकाश चंद, बिलासपुर के राजेश कुमार, सिरमौर के आशोक कुमार, कांगड़ा के रजनीश सिंह, मंडी के मनोज कुमार व विकास भारद्वाज, सिरमौर के सोहन सिंह शामिल हैं।

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

4 of 13
सात जवानों के शव शनिवार शाम करीब नौ बजकर 55 मिनट पर एयरपोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां पर हिमाचल के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक वेलफेयर मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल्य, वेस्टर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह और पूर्व आर्मी स्टाफ एनसी विज सहित आर्मी व एयरफोर्स के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

5 of 13
शवों को देर रात सड़क के रास्ते हिमाचल भेजा गया। इस दौरान डोगरा रेजिमेंट के रिटायर्ड अफसर भी पहुंचे हुए थे। मंत्री डा. कर्नल ने कहा कि हिमाचल सरकार शहीदों के परिवारों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

6 of 13
इस मुश्किल समय में सरकार उनके साथ है। जवानों के शव नौ बजकर 55 मिनट पर पहुंच गए थे, लेकिन वेस्टर्न कमांड के जीओसी करीब डेढ़ घंटे के बाद साढ़े दस बजे पहुंचे।
विज्ञापन

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

7 of 13
लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि वे खुद चांडेल जिले में तैनात रहे हैं। जिस प्रकार से आतंकवादी वहां पर आपरेशन चला रहे हैं, वहां पर एक सैनिक के लिए बहुत ही मुश्किल हालात होते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ढोगरा रेजिमेंट के सिपाही बहुत ही बहादुरी से वहां सेवा दे रहे थे।

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

8 of 13
पूर्व आर्मी स्टाफ एनसी विज ने कहा कि जवानों को अपनी शहादत देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर हमें गम नहीं बल्कि गर्व महसूस करना चाहिए। सरकार को चाहिए कि वे शहीदों के आश्रितों की देखभाल अच्छी तरीके से करे।

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

9 of 13
शवों को देर रात सड़क के रास्ते हिमाचल भेजा गया। इस दौरान डोगरा रेजिमेंट के रिटायर्ड अफसर भी पहुंचे हुए थे।

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

10 of 13
मणिपुर के चांडेल जिले में मारे गए डोगरा रेजिमेंट के छठी बटालियन के सात जवानों के शव देर रात चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए। देखिए तस्वीरें।

देखिए, सेना के ये 7 सपूत, चंडीगढ़ तो आए पर लाया ताबूत

11 of 13

12 of 13

13 of 13

Next
AU ऐप में पढ़ें