इस युवक के कारनामे ने पूरे देश को चौंका दिया है। यकीं न हो तो देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Facebook Live Death
दरअसल, पंजाब के मुक्तसर में ताऊ के साथ जमीन विवाद से आहत होकर गांव भुट्टीवाला के एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर सीने में गोली मार ली।
विज्ञापन
3 of 8
Facebook Live Death
पूरा मामला कुछ इस तरह से है। गांव भुट्टीवाला निवासी गुरतेज ढिल्लों (35) शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेत में जाकर मोबाइल से अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव हो गया। इस दौरान उसने अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन न देखकर इंतजार किया। वह लाइव होकर कहता रहा कि देख लो भाइयों देख लो हो जाओ कोई ऑनलाइन, कोई ऑनलाइन ही नहीं हो रहा।
4 of 8
Facebook Live Death
करीब दो मिनट की वीडियो चलने के बाद एक यूजर आनलाइन हुआ तो उसकी आवाज आई हां एक भाई ऑनलाइन हो गया, पर पता नहीं कौन है, चल कोई नहीं एक ही बहुत है और इतना कहते ही उसने अपने ताऊ की ओर से रुतबे का इस्तेमाल कर उनकी जमीन को उसके पिता से अपने नाम करवा लेने की दास्तां बया की और कहा कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
5 of 8
Facebook Live Death
उसने कहा कि चाहे वह इसके बाद नहीं रहेगा, लेकिन उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उसके परिवार को इंसाफ मिलेगा। फिर उसने रब राखा कहा और अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली दाग ली।
विज्ञापन
6 of 8
Facebook Live Death
38 मिनट 5 सेकेंड की इस वीडियो में उसकी ओर से गोली मार लेने के बाद करीब आधा घंटे से भी अधिक समय की वीडियो एक ही दिशा में नजर आ रही है। गोली की आवाज से घटना का पता चलने के बाद पहुंचे परिजन उसे आननफानन में निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
7 of 8
Facebook Live Death
वहां पर फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद गुरतेज सिंह के भाई गुरभेज सिंह ने बताया कि उसके ताऊ ने करीब दस साल पहले उसके पिता से बहन की शादी के लिए लोन लेने के नाम पर जमीन के कागजात साइन करवा लिए और अब अपने रुतबे का इस्तेमाल कर उनकी जमीन अपने नाम करवा ली।