फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रेन से कटा पैर खुद हाथ में लेकर चढ़ा प्लेटफार्म पर, लोग बने तमाशबीन, बनाते रहे वीडियो

Fri, 22 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
1 of 5
ट्रेन से शख्स का पैर कटा
लोगों में इंसानियत बिल्कुल मर ही गई है। दर्द से कराह रहा था, लेकिन ट्रेन से कटा पैर खुद हाथ में लेकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा। लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे, वीडियो बनाते रहे। कोई उसकी मदद के लिए, संभालने के लिए आगे नहीं आया।

2 of 5
ट्रेन से शख्स का पैर कटा
घटना हरियाणा के भिवानी की है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे व्यक्ति का पैर कट गया। पैर कटने के बाद उसने खुद हिम्मत दिखाई और कटा हुआ पैर पहले उठाकर प्लेटफार्म पर रखा और फिर उठकर प्लेटफार्म पर चढ़ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है।

3 of 5
ट्रेन से शख्स का पैर कटा
वीडियो में अमानवीय पक्ष सामने आया कि किसी ने उस व्यक्ति की मदद नहीं की। पुलिस वाले भी प्लेटफार्म पर खड़े उसका हाथ पकड़ ऊपर खींचते दिखे। आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। चार दिन पहले जैन चौक निवासी कृष्ण कुमार पत्नी मीना के साथ हादसे में घायल रिश्तेदार का हालचाल पूछने हिसार जा रहे थे।

4 of 5
ट्रेन से शख्स का पैर कटा
भिवानी रेलवे स्टेशन पर पत्नी को ट्रेन में बैठाकर वह पानी लेने चला गया। इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो वह दौड़कर गाड़ी में चढ़ने लगा। चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया और उसका एक पैर कट गया। पैर कटने के बाद वह कुछ समय मदद के लिए इंतजार करता रहा। जब वहां खड़े लोग मदद की बजाय वीडियो बनाने लगे तो उसने खुद हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन से शख्स का पैर कटा
शख्स ने अपना कटा हुआ पैर उठाकर पहले प्लेटफार्म पर रखा उसके बाद लहूलुहान हालत में एक पैर के सहारे वह खड़ा होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गया। कृष्ण सिंह हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। ट्रेन में बैठी उसकी पत्नी को लगा कि कृष्ण की ट्रेन छूट गई। बाद में फोन करने पर उसे घटना का पता चला।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें