फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

विज्ञापन
1 of 8
कैथल जिले के राजौंद इलाके में लूटपाट के बाद भाग रहे दो युवकों में से पुलिस मुठभेड़ में मारे गए युवक के परिजनों ने जींद में बवाल कर दिया। तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

2 of 8
मुठभेड़ में मारे गए जींद के भिड़ताना निवासी पवन का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं बताया जा रहा जबकि पुलिस के अनुसार संदीप पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर में मारे गए पवन के परिवार वालों ने बृहस्पतिवार को जींद के सामान्य अस्पताल में बवाल खड़ा कर दिया। मुठभेड़ को फर्जी बताकर अलेवा थाना प्रभारी और स्टाफ सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और 20 लाख का मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे लोग केस दर्ज होने तक शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गए।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

3 of 8
वे पोस्टमार्टम हाउस से शव को जबरन निकालकर गाड़ी में ले गए। इसको लेकर परिजनों और पुलिस में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए जहां लाठियां फटकारीं वहीं नाराज लोगों ने डीएसपी के गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने पवन के परिवार वालों का पीछा कर शव को गांव सिंधवीखेड़ा के निकट दोबारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों ने गांव ललितखेड़ा पहुंचकर जींद-गोहाना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। देर रात लोगों ने खुद ही जाम खोल दिया।

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

4 of 8
पुलिस के अनुसार बुधवार रात मुंह पर कपड़ा लपेटे दो युवक एक गाड़ी में सवार होकर कैथल-जींद मार्ग पर स्थित किठाना गांव के निकट दुर्गा भोजनालय में घुसे। ढाबा संचालक सोनू के अनुसार दोनों नकाबपोशों ने हवाई फायर किए और उसके गल्ले से 80 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कुछ आगे स्थित बाला जी भोजनालय, पेट्रोल पंप, शराब के ठेके आदि में उत्पात मचाया और लूटपाट की।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

5 of 8
पुलिस को सूचना मिली तो कैथल पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार, डीएसपी टेकन राज सहित कैथल पुलिस की करीब 15 टीमें वारदात स्थल की ओर रवाना हो गईं। जींद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। इसी बीच लुटेरे कैथल-जींद मार्ग से गांव नगूरां के निकट अलेवा की ओर मुड़ गए। वहां सामने से आ रहे जींद के अलेवा थाना प्रभारी की टीम के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग के बाद लुटेरे वापस मुड़कर जींद रोड पर आ गए।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

6 of 8
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से लुटेरों की गाड़ी के टायरों के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद भी लुटेरों ने बिन टायरों के ही कार को तेज गति से दौड़ाया। इसी दौरान उनकी गाड़ी जींद-नगूरां के पास पेड़ से जा टकराई। बाद में पुलिस ने गाड़ी से दोनों लुटेरों को बाहर निकाला। तब तक जींद जिले के गांव भिड़ताना निवासी पवन कुमार की मौत हो चुकी थी। उसकी पीठ में गोली लगी थी। वहीं गांव गोसाईं खेड़ा निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

7 of 8
पुलिस ने संदीप को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पवन के परिवार वालों ने बृहस्पतिवार सुबह जींद सामान्य अस्पताल से लेकर ललितखेड़ा में जींद-गोहाना मार्ग तक भारी बवाल किया और मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि कैथल एवं जींद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अलेवा थाना प्रभारी की टीम पर लुटेरों ने फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें लुटेरे को गोली लगने के बाद भी वे भागने के प्रयास में रहे।
विज्ञापन

देखिए, मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद जींद में बवाल

8 of 8
इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें लुटेरे को गोली लगने के बाद भी वे भागने के प्रयास में रहे। इसी बीच उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक लुटेरे की मौत हुई है। एक लुटेरा पवन  पीजीआई में दाखिल है। कैथल पुलिस ने लूट की वारदातों के आरोप में चार केस दर्ज कर लिए हैं। घायल संदीप के खिलाफ अंबाला, पानीपत, सोनीपत, जींद सहित कई शहरों में लूटपाट एवं गंभीर अपराधों के आरोप में दर्जन भर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें