फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

Thu, 27 Aug 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
महिला पुलिस थाने खुलने के साथ ही 1000 महिला पुलिसकर्मियों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ। आप भी वर्दी पहनना चाहती हैं तो देखिए आवेदन प्रक्रिया।
विज्ञापन

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

2 of 6
हरियाणा में महिला थानों के खुलने के साथ महिला पुलिस की भर्ती का रास्ता खुल गया है। थानों में तैनाती के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। यह खुलासा यहां राज्य पुलिस के मुखिया डीजीपी वाईपी सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की कमी जल्द दूर होगी। महिला पुलिस कर्मियों के 3307 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2420 भरे जा चुके हैं।

विज्ञापन

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

3 of 6
डीजीपी ने बताया कि एक हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए 5 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय पुलिस विभाग में लगभग 55,000 पद स्वीकृत हैं, जिनमें छह प्रतिशत महिलाओं के लिए निर्धारित हैं, जिसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा।

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

4 of 6
डीजीपी वाईपी सिंघल ने दावा किया कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सभी जिलों में महिला पुलिस थाने स्थापित हो गए हैं। इन थानों में संतरी से लेकर जांच अधिकारी तक सभी महिलाएं तैनात होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-4, मनसा देवी कांप्लेक्स में महिला पुलिस थाने का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में महिला पुलिस थानों का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश के मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

5 of 6
उन्होंने बताया कि हर जिले में महिला पुलिस थाना खोलने का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाना है। इससे महिलाएं बेझिझक होकर अपनी शिकायतें कर सकेंगी। इन थानों में सिपाही से लेकर पुलिस उप अधीक्षक तक केवल महिला कर्मी ही तैनात होंगी और महिलाओं से जुड़े विशेष अपराधों की जांच केवल महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, युवतियों के लिए मौका, 1000 पदों पर पुलिस भर्ती शुरू

6 of 6
डीजीपी के अनुसार इन थानों में एसएचओ के रूप में कार्य करने वाली महिला पुलिस उपनिरीक्षकों व निरीक्षकों को पुलिस अकादमी मधुबन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। महिला पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन को भी इन थानों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुलिस थानों में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें