फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, पत्नी और बेटी का कत्ल करके सुसाइड, खौफनाक मंजर की तस्वीरें

Mon, 01 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पहले बेटी को मारा, फिर मां और पत्नी को बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसके बाद खुद को गोली मारकर उड़ा दिया। खौफनाक मंजर बयां करती तस्वीरें देखिए।
विज्ञापन

2 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
वारदात लुधियाना के बीआरएस नगर में अंजाम दी गई। कोठी नंबर 654 में काम करने वाली सुनीता ने जब घर के हर कमरे में लाश पड़ी देखी तो वह होश खो बैठी। घर की एक अन्य नौकरानी तो पहले ही सदमे में घर के बाहर बैठी थी। सुनीता ने पूछा तो वह जवाब तक नहीं दे पाई, बस उसने अंदर जाने का इशार कर दिया। सुनीता घर में घुसी तो मंजर खौफनाक ​था।
विज्ञापन

3 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सुनीता ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को फोन कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख और डीसीपी ध्रुमन निंबल समेत तमाम उच्चाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान 45 साल के संदीप सिंह मांगट, उनकी पत्नी अमनदीप कौर, 17 साल की बेटी दिनाज कौर और मां बचन कौर के तौर पर हुई है।

4 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
ढाई-तीन घंटे की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि संपत्ति विवाद के कारण संदीप ने अपनी मां, पत्नी और बेटी को गोली मार दी और खुद को गोली मार ली। वारदात में 315 बोर डबल बैरल की बंदूक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मौके से बंदूक और कई खोल भी बरामद किए हैं। जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट माहिर और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए।
विज्ञापन

5 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में नाबालिग नौकरानी पिंकी ने बताया कि वह इस घर में पूरे दिन रहती है। वह संदीप की मां बचन कौर की देखभाल करती थी। वारदात के दौरान पिंकी घर में ही थी। पिंकी घर की ऊपरी मंजिल में बने एक कमरे में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब सात बजे उसने जोरदार आवाज सुनी तो वह पहली मंजिल पर आई। इस मंजिल पर दिनाज का कमरा था। वहां पर संदीप बंदूक लिए खड़ा था।
विज्ञापन

6 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पिंकी ने बताया कि उसे देखते ही संदीप धमकाते हुए बोला कि यदि वह कुछ बोली तो उसे भी मार देगा। इतना सुनकर वह ऊपर चली गई और बाथरूम में छिप गई। बेटी को मारने के बाद संदीप नीचे आया। उसकी मां गुरुद्वारा साहिब से वापस आई थी, उसने लॉबी में ही मां को गोली मार दी। इसके बाद अपने कमरे में गया और पत्नी को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पिंकी काफी देर तक ऊपर ही छिपी रही।
विज्ञापन

7 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मौका-ए-वारदात देखने से ऐसा लग रहा था कि दिनाज ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया, उसके बाल बिखरे हुए थे। दिनाज को सिर में गोली मारी गई थी। दिनाज रयान इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। घर में चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। दीवारें भी खून के छींटों से सनी हुई थीं। संदीप की मां बचन कौर के मुंह का हिस्सा उखड़ कर अलग हो गया था।

8 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
जानकारों के अनुसार संदीप सिंह कोई काम नहीं करता था। उसकी काफी संपत्ति किराए पर चढ़ी हुई थी। उसी आमदनी से परिवार का गुजारा चलता था। उसका संपत्ति को लेकर विवाद था और अदालत में कुछ केस भी चल रहे थे। बताया जाता था कि वह नशा भी करता था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

9 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
घटना से उठे सवाल: मृतक संदीप के शव के पैरों के पास बंदूक रखी थी, सवाल ये है कि बंदूक उसके पैरों के पास कैसे पहुंची। संदीप के घर के पिछली तरफ रहने वाले लोगों के अनुसार उन्होंने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संदीप के घर से पटाखों जैसी आवाज सुनी थी, हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्याएं सात बजे के बाद हुई हैं।  घर में चार बार फायरिंग हुई लेकिन पड़ोसियों ने कोई आवाज कैसे नहीं सुनी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिंकी ने शोर क्यों नहीं मचाया।
विज्ञापन

10 of 10
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
संदीप सिंह ने पहले अपनी बेटी, फिर मां और पत्नी को मारा और फिर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में इस सारे मामले के पीछे संपत्ति का विवाद कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की गहन छानबीन कर रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
- जतिंदर सिंह औलख, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें