एक शख्स 60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। कई घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा और पुलिस वालों के हाथ पैर फूले रहे।
विज्ञापन
2 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
मामला जीरकपुर का है। गांव नगला में बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। इसी बीच पूर्व सरपंच अवतार सिंह (नगला) बिजली की 66 केवी तारों के खंभे पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। यह ड्रामा देख पुलिस की सांसें फूल गई।
विज्ञापन
3 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
कुछ देर बाद अवतार सिंह (नगला) गुट के सदस्यों ने तलवारें, गड़ासे, लाठियां और मिट्टी का तेल लेकर दूसरे गुट के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। दूसरे गुट के एक सदस्य के सिर और टांग में गड़ासा मारकर जख्मी कर दिया। साथ ही खड़ी गाड़ियों को लाठियों और तलवारों से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षित जगह की ओर भागना पड़ा।
4 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
वहीं, झगड़े की सूचना मिलते ही डीएसपी पुरषोत्तम बल, डेराबस्सी थाना प्रभारी गुरजीत सिंह, जीरकपुर थाना प्रभारी पवन शर्मा, एएसआई तिलकराज, एएसआई हरजिंदर सिंह, ढकोली चौकी इंचार्ज जगदीप बराड़, बलटाना चौकी इंचार्ज नरपिंदर सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने गांव नगला को चारों ओर से सील कर दिया और बिजली के खंभे पर चढ़े अवतार सिंह (नगला) को नीचे उतारने के लिए रैस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी के तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो और पटवारी 233 बीघे जमीन पर केवल गर्ग को मालिकाना हक दिलाने के लिए निशानदेही करने गए थे। इस कार्रवाई को मिलीभगत बताकर अवतार सिंह (नगला) इस जमीन के पास साथियों को लेकर धरने पर बैठ गए। जमीन के कागज दिखाते हुए उन्होंने बताया कि यह जमीन शामलात की है, जिस पर एक तिहाई हिस्सा गरीब परिवार के लोगों का है।
विज्ञापन
6 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
उन्होंने कहा कि वह 2006 से गरीब परिवार के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। केवल गर्ग ने बताया कि वर्ष 2006 में उन्होंने गांव नगला के अंदर 233 बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर मालिकाना हक लेने के लिए उस समय निशानदेही करनी चाही तो पूर्व सरपंच अवतार सिंह (नगला) ने उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग की थी। उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
7 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
इसके बाद अवतार सिंह ने गांववासियों को मेरे खिलाफ भड़काकर अदालत में मामला दायर करवा दिया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। करीब 6 वर्ष की लड़ाई के बाद वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला उनके हक में सुना दिया। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपनी जमीन पर मालिकाना हक लेने के लिए निशानदेही करवानी शुरू की तो अवतार सिंह (नगला) ने मामले को रफा दफा करने के लिए लाखों रुपये की मांग की।
8 of 9
60 फुट ऊंचे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया शख्स
जब रुपये देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने यह ड्रामा रचकर हंगामा किया। बता दें कि यह विवाद गांव नगला की शामलात जमीन को लेकर हुआ है, जिसका असल मालिकाना हक केवल गर्ग और जोगिंदर सिंह (नगला) के पास है। उनके हक में सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया है। वहीं काफी मान मनौव्वल के बाद जब वह उतरने लगे तो बिजली के तेज झटके से अवतार सिंह घायल हो गए। इससे वह टावर पर ही लटक गए।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और बीबीएमबी विभाग (चंडीगढ़), जीरकपुर पॉवरकॉम विभाग और एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलवा लिया। बीबीएमबी विभाग की टीम ने तुंरत बिजली सप्लाई बंद दी। इसके बाद क्रेन की मदद से बीबीएमबी की टीम ने अवतार सिंह को रस्सियों से बांधकर उतारा। इसके एंबुलेंस से अवतार सिंह को डेराबस्सी के अस्पताल में पहुंचाया गया।