फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

Fri, 18 Dec 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
पंजाब के बरनाला में एक घर में जबरदस्त विस्फोट हुआ। हादसे में व्यक्ति और उसकी भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

2 of 9
गांव रूडेके कलां में एक कबाड़ का काम करने वाले के घर में विस्फोट हुआ। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों का नाम अमरदास उर्फ कुक (26) और डेढ़ साल की उसकी भतीजी सिम्मी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

3 of 9
थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि रूडेके कलां का निवासी अमरदास उर्फ कुक (26) जिला बठिंडा के कस्बा बालियांवाली में कबाड़ की दुकान करता था और वहां से स्क्रैप खरीद कर रूडेके कलां स्थित अपने घर में ले आता था। गांव रूडेके कला में अपने घर में भी वह स्क्रैप का काम करता था।

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

4 of 9
अपने घर में पडे़ स्क्रैप से अमरदास को एक गोलानुमा चीज मिली। वह उस गोले को वजन तोलने वाले एक 20 किलो के बट्टे पर रखकर हथौड़े से तोड़कर देखने लगा तो उसमें विस्फोट हो गया। धमाका होते ही उसके और साथ खड़ी सिम्मी के चिथडे़ उड़ गए।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

5 of 9
विस्फोट से घर में मौजूद मृतक अमरदास की लड़की ममता, लड़का मनप्रीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी राजपाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत और दीवारों में दरारें पड़ गईं। जिस 20 किलो के बट्टे पर रखकर उस गोले को तोड़ा जा रहा था उसके भी कई टुकडे़ हो गए।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

6 of 9
सूचना मिलते ही थाना रूडेके कलां के प्रभारी परमिंदर सिंह, डीएसपी तपा केसर सिंह एवं जिला पुलिस मुख उपिंदरजीत सिंह घुम्मन पुलिस अधिकारियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

7 of 9
सभी घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सबको राजिंदरा असपताल पटियाला के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां से भी उनको डीएमसी लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया। जहां उनकी हालत स्थित बनी हुई है।

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

8 of 9
वहीं, बरनाला के अंतर्गत पड़ते विधानसभा हलका भदौड़ के शिअद के इंचार्ज व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व प्रिंसिपल सचिव दरबारा सिंह गुरु पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा विस्फोट, चाचा-भतीजी के चिथड़े उड़े

9 of 9
उन्होंने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री बादल से घटना संबंधी बातचीत हुई है, जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत फंड में से मृतक परिवारों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया है। जख्मियों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें