लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर कूड़े के ढेर में उन्होंने पॉलीथिन में बंधा भ्रूण देखा। दिल मजबूत हो तो देखें ये तस्वीरें।
विज्ञापन
पॉलीथिन में बंधा मिला भ्रूण, दिल मजबूत करके ही देखें तस्वीरें
2 of 6
घटना पंजाब के कपूरथला की है। मोहल्ला हकीम जाफिर अली स्थित थाना सिटी के बाहर कूड़े के ढेर को उठाने आए काउंसिल कर्मियों ने एक पॉलीथिन में कुछ बंधा दिखा। अनहोनी की आशंका से उन्होंने पॉलीथिन खोलकर देखा तो उसमें नर भ्रूण देखकर होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पॉलीथिन में बंधा मिला भ्रूण, दिल मजबूत करके ही देखें तस्वीरें
3 of 6
सूचना मिलते ही थाना सिटी इंचार्ज एसएचओ नरिंदर सिंह और एएसआई बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पॉलीथिन में बंधा मिला भ्रूण, दिल मजबूत करके ही देखें तस्वीरें
4 of 6
एसएचओ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएमओ डॉ. रोशन लाल ने कहा कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पॉलीथिन में बंधा मिला भ्रूण, दिल मजबूत करके ही देखें तस्वीरें
5 of 6
नर भ्रूण मिलने से सिविल अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। सिविल अस्पताल में एसएमओ व सीएमओ पल्ला झाड़ रहे हैं। एसएमओ डॉ. रोशन लाल ने कहा कि उनका काम पोस्टमार्टम करवाने तक का है। ज्यादा कुछ पूछना है तो सीएमओ से बात करें।
पॉलीथिन में बंधा मिला भ्रूण, दिल मजबूत करके ही देखें तस्वीरें
6 of 6
सीएमओ डॉ. वरिंदर सिंह ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर सिविल अस्पताल सख्त है। फिर भी आंकड़ों के अनुरूप जानकारी के लिए जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. मनदीप कौर से बात कर लें।