14 फरवरी को एक ओर जहां देश के युवा वेलेंटाइन-डे मना रहे थे तो दूसरी ओर देश का जवान मेजर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गया।
विज्ञापन
2 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
कश्मीर के हेंदवाड़ा में शहीद हुए मेजर सतीश दहिया का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम को उनके पैतृक गांव बनिहाड़ी पहुंचा। मृतक के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकाप्टर से नांगल चौधरी लाया गया फिर यहां से गांव बनिहाड़ी पहुंचाया गया जहां देर शाम को करीब साढ़े सात बजे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए गांव बनिहाड़ी में गांव व आसपास के हजारों लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार के समय अपने हर किसी की आंखें अपने वीर सपूत के लिए नम दिखाई थी। शहीद को उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रिया ने मुखाग्नि दी।
4 of 10
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
शहीद मेजर सतीश दहिया ने आतंकियों से लोहा लेने से पूर्व मंगलवार दोपहर बाद अपनी पत्नी व माता-पिता से फोन पर बातचीत किया था। फोन पर बात करने के दौरान शहीद को आतंकी हमले की सूचना मिली तो उन्होंने पत्नी को कहा कि आतंकियों ने हमला कर दिया है, पहले वह उनसे निपट आता है, उनका सफाया कर वापस आने के बाद बात करता हूं।
विज्ञापन
5 of 10
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन मेजर दहिया ने फोन पर अपने माता-पिता को आतंकी हमले के बारे में बताया था। इस पर पिता अचल सिंह ने उसे पूरी वीरता के साथ लड़ने को कहा। इसके बाद पत्नी को बताया तथा कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
मेजर की शादी नलवाटी क्षेत्र के पवेरा गांव में हिम्मत सिंह की बेटी निक्की उर्फ सुजाता के साथ 17 फरवरी 2012 को हुई थी। जैसे ही रात को मेजर सतीश दहिया के शहीद होने का समाचार मिला परिवार गांव में शोक छा गया। 5 दिसंबर को निक्की के ताऊ का लड़का संदीप सरपंच और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दादा सहीराम का भी निधन हो गया था। जिसके बाद जनवरी में निक्की अपने परिवार के साथ रह कर गई थी। मेजर की बेटी प्रिया अप्रैल में तीन वर्ष की हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार शाम को कश्मीर के हेंदवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते समय बनिहाड़ी के वीर सपूत मेजर सतीश दहिया ने देश की रक्षा करते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे उनके शहीद होने का समाचार परिजनों व ग्रामीणों को मिला और गांव में मातम छा गया। बुधवार सुबह तक शहीद की खबर आसपास फैल गई जिसके कारण सैकड़ों लोग शहीद का अंतिम दर्शन करने के लिए दिन में ही गांव पहुंच लगे थे।
8 of 10
मेजर सतीश दहिया
नांगल चौधरी व गांव पहुंचे लोगों ने शहीद का पार्थिव शरीर आते ही भारत माता की जय व शहीद मेजर सतीश दहिया जिंदाबाद के नारे लगाये। बुधवार को देर शाम शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरबस से पहुंचा। इसके बाद दिल्ली से शहीद के शरीर को हेलीकाप्टर से नांगल चौधरी लाया गया। यहां से वाहन द्वारा पार्थिव शरीर को शहीद के पैतृक गांव बनिहाड़ी पहुंचाया गया।
9 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
नांगल चौधरी में भी जमा थी लोगों की भीड़
शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए नांगल चौधरी की नई अनाज मंडी में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। यहां हर किसी की जुबां पर शहीद का नाम रह रहकर आ रहा था। वहीं हर किसी की आंखें नम थी। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर हेलिकाप्टर से उतारा गया, वैसे ही लोगों ने भारत माता की जय व शहीद मेजर अमर रहे के नारे लगाए गए।
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
जन प्रतिनिधि भी पहुंचे सांत्वना देने
शहीद सतीश के परिजनों को सांत्वना देने व अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए के लिए बुधवार शाम को पक्ष व विपक्ष के अनेक नेता भी पहुंचे। विधायक ओमप्रकाश यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, चौ. मूलाराम, सत्यपाल दहिया, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, प्रवीण चौधरी, उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसपी हामिद अख्तर, एसडीएम सुरेश कुमार व महेंद्रगढ़ एसडीएम विक्रम सिंह सहित अनेक नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी थे।