फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर खुलकर बोले महेश भट्ट, कह गए बड़ी बात

Fri, 17 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
फिल्म डायरेक्टर व प्रोडयूसर महेश भट्ट ने पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों पर खुलकर बातचीत की और उन्होंने रिश्ते सुधारने का एक तरीका भी बताया।
विज्ञापन

2 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
महेश भट्ट अपनी पहली पंजाबी मूवी ‘दुश्मन’ का ट्रेलर लांच करने चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उनकेसाथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद रही। फिल्म में मुख्य भूमिका जश्न सिंह, करतार चीमा, साक्षी गुलाटी ने निभाई है। फिल्म डॉयरेक्टर शगुफ्ता रफीक और निर्माता विनय भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ी बातें बताई। महेश भट्ट ने कहा कि यह मूवी भारत और पाकिस्तान संबंधों पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
फिल्म के डॉयरेक्टर शगुफ्ता रफीक ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के आम लोगों में एक-दूसरे के लिए कितना प्यार है और वह एक-दूसरे के लिए कैसा जज्बा रखते हैं इसी को दिखाने के लिए पंजाबी भाषा में दुश्मन मूवी बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट ने कहा कि फिल्मों की कई वैरायटी है लेकिन जो सच से निकली कहानी है उस फिल्म की बात ही अलग है।

4 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
रफीक ने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर लड़ते कई लोग मिल जाएंगे, लेकिन उसमें हमारा विशेषकर बॉलीवुड का कोई किरदार नहीं होना चाहिए। यह मुद्दा राजनीतिक पार्टियों को हल करना है और उन्हीं को इस पर कार्रवाई करने की छूट देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान विदेश में होते हैं तो उनका व्यवहार उनकी दोस्ती मिसाल बन जाती है, लेकिन जब वे अपने अपने देश में रहते हैं तो एक दूसरे को दुश्मन समझते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
ट्रेलर रिलीज के बाद महेश भट्ट मोहाली में फेज-8 स्थित एक नामी अस्पताल में भी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के कैंसर इंस्टीट्यूट में एक नई किताब कैन सरवाइव-इन्सपायरिंग स्टोरीज ऑफ दोज हू बीट कैंसर का विमोचन किया। किताब में 13 कैंसर रोगियों के संघर्ष को एक कहानी के तौर पर शामिल किया गया है। इस मौके पर सभी 13 सरवाइवर अपने परिवारों के साथ समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ में महेश भट्ट
इस मौके पर महेश भट्ट ने कहा कि कैंसर की बीमारी से डटकर मुकाबला करने वाले लोग वाकई जांबाज होते है। बीमारी के समय इन लोगों ने जो साहस और जज्बा दिखाया वह काबिले तारीफ है। लोगों को अपनी सेहत प्रति सचेत रहना चाहिए। फोर्टिस अस्पताल पहुंचे महेश भट्ट ने कैंसर की बिमारी से पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल पूछा और उन्हें गले से लगाया। साथ ही उनके जज्बे की तारीफ भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें