पठानकोट में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इंवेसिटगेशन एजेंसी(NIA) की रिपोर्ट में बड़ा अहम खुलासा हुआ है। ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट/सुरिंदर पाल, फोटो हरिंदर पाल
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
2 of 10
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकवादी हमले की जांच एनआईए को सौंपी थी। NIA के अधिकारियों की प्राथमिक रिपोर्ट में पहले ही कदम पर पंजाब पुलिस की लापरवाही का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
3 of 10
रिपोर्ट में माना गया है कि किस तरह से 32 घंटे तक पाकिस्तान से आए आतंकवादी कोहराम मचाते रहे और पठानकोट के एसएसपी आरके बख्शी व उनकी टीम इस संगीन मामले में अपनी ही फोर्स के एसपी सलविंदर सिंह को गुनाहगार समझते रहे।
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
4 of 10
यही वजह रही कि आतंकवादी पंजाब पुर्लस की इस गलती की वजह से एयरफोर्स स्टेशन के भीतर पहुंचने में कामयाब हो गए अन्यथा अगर पंजाब पुलिस अपने एसपी पर विश्वास करते तो शायद एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकवादी हमला रोका जा सकता था।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
5 of 10
घटनाक्रम में बात साफ हो चुकी है कि वीरवार रात को 10.30 पर एकाग्रर सिंह की हत्या कर उसकी इनोवा लूटी गई थी, इसका इनपुट पंजाब पुलिस व खुफिया एजेंसियों को नहीं मिला। इसके बाद 11 बजे के आसापस कोलियां गांव के निकट एसपी को किडनैप कर उसकी गाड़ी लूटकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
6 of 10
रात को दो बजे के करीब एसपी सलविंदर सिंह ने गुरदासपुर के एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर को जानकारी दी और इसकी समांतर जानकारी डीएसपी पठानकोट मनोज कुमार के पास पहुंची। एसपी सलविंदर सिंह ने सारे घटनाक्रम को बताया कि चार सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने उनको रोका और गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली और उसके साथी सुनार राजेश को किडनैप कर लिया गया।
विज्ञापन
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
7 of 10
इस मामले में तीन बजे के करीब एसएसपी पठानकोट आरके बख्शी को जानकारी मिल गई थी। मामले में जांच शुरू की और एसपी सलविंदर सिंह पर यकीन ही नहीं किया गया। वह विश्वास दिलाते रहे कि उनके साथ आतंकवादी वारदात हो गई है लेकिन उलटा एसपी सलविंदर सिंह को ही जांच के दायरे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी गई।
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
8 of 10
अपने एसपी पर विश्वास ही नहीं किया गया। एकाग्रर सिंह की हत्या व सुनार राजेश को घायल करने की घटना का जिम्मेदार सलविंदर सिंह को समझकर जांच चलती रही। सलविंदर सिंह ने कई सबूत दिए कि उनके साथ आतंकवादी वारदात हो गई है, इतना ही नहीं यह भी कहा कि उसके मोबाइल का इस्तेमाल आतंकवादियों ने पाकिस्तान में कॉल्स के लिए किया है।
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
9 of 10
शुक्रवार शाम को चार बजे तक सलविंदर सिंह को ही शक की नजर से देखा जाता रहा और इसका पूरा फायदा आतंकवादियों ने उठाया और वह पुलिस की इस कमजोरी का फायदा उठाकर एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचने में कामयाब हो गए।
देखिए, आतंकी हमले पर NIA की रिपोर्ट में बड़े अहम खुलासे
10 of 10
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट आतंकी अटैक की प्राथमिक रिपोर्ट एनआईए ने तैयार कर ली है और इसकी किसी भी समय होम मनिस्ट्री को सौंपा जा सकता है। इसमें जहां पंजाब पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है वहीं आतंकवादी घटना में प्रदेश खुफिया एजेंसियों का कमजोर होना भी बताया गया है।