फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

Wed, 29 Oct 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर व्रतियों ने बुधवार को ढलते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। न्यू लेक के अलावा शहर के विभिन्न भागों में छठ की धूम रही। सेक्टर-42 के न्यू लेक में बुधवार को हजारों की संख्या में व्रती पहुंचे और ढलते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

2 of 7
छठ का आयोजन पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। पूजा में राजनीतिक हस्तियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। छठ व्रती दोपहर बाद ढाई बजे से ही न्यू लेक पर पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम में ढलते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान किया।
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

3 of 7
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुबह लेक की पूजा की और उसमें हरिद्वार से लाया गंगाजल प्रवाहित कर उसे शुद्ध किया गया। इंडियन पोस्टल सर्विस (आईपीएस) की अधिकारी रंजू प्रसाद ने न्यू लेक पर एक से बढ़कर एक छठ की गीत प्रस्तुत की। इस मौके पर उनके आईएएस बेटे पार्थ गुप्ता भी उपस्थित हुए।

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

4 of 7
वीरवार सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर व्रत की समाप्ति करेंगे। शहर के अन्य भागों छठ पूजा कमेटियों की ओर से छठ का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में व्रती अर्घ्य प्रदान किए।
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

5 of 7
न्यू लेक के अलावा छठ पूजा कमेटियों की ओर से रायपुरखुर्द में भी भव्य आयोजन हुआ। सेक्टर-47 के हाउस नंबर 111 के साथ ग्राउंड में कृत्रिम सरोवर का निर्माण कर उसमें पानी भरकर व्रतियों ने अर्ध्य प्रदान किया। छठ पूजा समिति के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि भारी संख्या में यहां पर व्रती परिवार के साथ पूजा के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

6 of 7
इस अवसर पर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल भी पहुंचे। इसके अलावा रामदरबार, कालोनी नंबर चार, दड़वा, बहलाना, न्यू हाउसिंग बोर्ड कालानी धनास सहित अन्य भागों में छठ पूजा का भव्य और आकर्षक आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापर्व छठ पर ढलते सूर्य को अर्घ्य, देखिए तस्वीरें

7 of 7
शाम में ढलते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान किया। पूजा में राजनीतिक हस्तियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें