फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बाबा बालकनाथ बने मस्तनाथ मठ के 8वें महंत, रामदेव भी साथ दिखे

Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बाबा बालकनाथ बने मस्तनाथ मठ के 8वें महंत
महंत चांदनाथ के ब्रह्मलीन होने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन उनका तेइया मनाया गया। इस दौरान बाबा बालकनाथ को मठ के 8वें महंत के रूप में गद्दीनशीन किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
बाबा बालकनाथ बने मस्तनाथ मठ के 8वें महंत
सतनाथी भोजन के बाद बाबा बालकनाथ को चद्दर ओढ़ाकर बाबा मस्तनाथ मठ के महंत की गद्दी पर बैठाया गया। बालकनाथ ने आठवें उत्तराधिकारी के तौर पर बाबा मस्तनाथ मठ की गद्दी संभाली इस दौरान बाबा रामदेव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा बालकनाथ बने मस्तनाथ मठ के 8वें महंत
तेइया में शामिल होने के लिए देश विदेश से धर्म गुरु, साधु-संतों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े दिग्गज पहुंचे। तेइया कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक रघुवीर, राजस्थान व प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक भी पहुंचे।

4 of 5
Mahant Chand Nath
बता दें कि चांदनाथ योगी ने 29 जुलाई 2016 को मठ की परपंरा व नियमों के अनुसार बाबा बालक नाथ को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था। बाबा बालक नाथ का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के गांव कोहरणा में 1986 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahant Chand Nath
गौरतलब है कि रविवार को महंत चांदनाथ योगी समाधि में लीन हो गए। साधु संतो के भारी जमावडे़ के बीच रविवार को ही समाधि में दी गई। विधि विधान के साथ नाथ संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक पहले महंत की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद उन्हें शाम पांच बजे आसन मुद्रा में समाधिलीन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें