फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: हर-हर महादेव से गूंजा ट्राईसिटी, शिवालयों में आस्था का सैलाब; सकेतड़ी में रात 11 बजे खुले कपाट

Sun, 15 Feb 2026 01:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला

सार

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महादेवपुर स्थित सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर परिसर के बाहर से अंदर तक अल सुबह से ही भोले के भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और दोपहर एक बजे तक लगभग 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन
1 of 7
सकेतड़ी शिव मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
एक हाथ में गंगाजल, दूसरे में बेलपत्र… थाल में भांग-धतूरा, फल-फूल और मन में भोले की अलौकिक छवि और हर-हर महादेव का घोष। यह आलम आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे ट्राईसिटी (चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली) में रहा। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भोले के भक्तों की खासी भीड़ रही। हर तरफ भगवान शिव के जयकारे लगे और पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन

2 of 7
चंडीगढ़ शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर महादेवपुर स्थित सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर परिसर के बाहर से अंदर तक अल सुबह से ही भोले के भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और दोपहर एक बजे तक लगभग 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। शाम तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु भोलेनाथ के मंदिर में नतमस्तक होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
सेक्टर-24 स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 500 से ज्यादा पुलिस जवानों को वहां तैनात किया गया है। वहीं पुलिस की अन्य टीमों ने भी मोर्चा संभाले रखा। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए पुलिस जवान लोगों को आगाह भी करते रहे। 

4 of 7
सेक्टर-23 के शिव मंदिर में भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को महाशिवरात्रि होने के चलते शनिवार रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात 11 बजे ही दर्शनार्थ खोल दिए गए। पांडवकालीन आस्था से जुड़े इस धाम में पूरी रात “ॐ नमः शिवाय” का जाप और घंटों की अनुगूंज गूंजती रही।
विज्ञापन

5 of 7
युवती ने माथे पर लगवाया तिलक। - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें कई मीटर तक फैल गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में भक्ति, अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम नजर आया।
विज्ञापन

6 of 7
सेक्टर-23 स्थि मंदिर में लाइनों में लगे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और कतार प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सकेतड़ी शिवधाम एक बार फिर श्रद्धा, विश्वास और सनातन आस्था का विराट प्रतीक बनकर उभरा।



चंडीगढ़ के अलग-अलग मंदिरों में भी खासी भीड़ रही। सेक्टर-14 पंजाब यूनिवर्सिटी के पास मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इसी तरह धनास स्थित मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ रही और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिव मंदिर में भक्तों की तांता। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह सेक्टर-24 स्थित शिव मंदिर और सेक्टर-23 के शिवालय में भी लोगों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। भगवान का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु दूध व जल लेकर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें