फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पीयू में चला बाबा का योग, बोले, कैसे 500 से बनाए 5 हजार करोड़?

Wed, 15 Jun 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू स्टूडेंट और शिक्षकों पर जमकर चला। इस दौरान उन्होंने छात्रों को पढ़ाया ब्रांडिंग का पाठ।
विज्ञापन

2 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
योग के बहाने रामदेव ने कहा कि वह जब घर से निकले थे तो उनके पास 500 रुपये थे, लेकिन आज उनके ट्रस्ट की ब्रांड वैल्यू 5 हजार करोड़ है। अगले पांच साल में उनके ब्रांड की वैल्यू 5 लाख करोड़ हो जाएगी। योग क्लास के बीच-बीच में उन्होंने देश में विदेशी कंपनियों की लूट पर भी जमकर कमेंट किए।
विज्ञापन

3 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि युवा खुद इतना काबिल बनें, कि उनको नौकरी मांगने की जरूरत न पड़े बल्कि वे दूसरों को नौकरी दें। पतंजलि एक लाख लोगों को नौकरी और एक करोड़ को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार दे रहा है। जो युवा अच्छा काम करेगा, वह इतिहास बनेगा, उसे लोग पढ़ेंगे। 

4 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
बाबा रामदेव ने योग क्लास में पंजाब में बढ़ रही नशे की लत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योग करने वाला कभी नशे के चंगुल में नहीं फंसेगा। उन्होंने बताया कि योग से शरीर में इंडोरफिन की मात्रा मारफीन से ज्यादा हो जाती है। योग करने पर युवाओं को नशा करने की इच्छा ही नहीं होगी। कोल्ड ड्रिंग्स का अधिक सेवन युवाओं को नपुंसक बना रहा है। उन्होंने पीयू हॉल में बैठे लोगों से कहा कि हर रोज 20 मिनट का योग आपको निरोग बना सकता है। रामदेव ने प्राणायम सहित योग की कई आसान विधियां लोगों को सिर्खाइं। कहा कि पांच आसान भी रोजमर्रा की जिंदगी में इंसान को स्वस्थ रखता है। 
विज्ञापन

5 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
योग गुरु ने बताया कि आम लोगों का हीमोग्लोबिन 100 से 98 के बीच होता है। लेकिन पिछले 20 साल से उनका हीमोग्लोबिन 18 ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी भी 18 घंटे काम करना चाहते हैं तो हीमोग्लोबिन की मात्रा मेरे स्तर पर ले आओ। उन्होंने कहा कि वह जुलाई-अगस्त में नया सत्र शुरू होने के बाद दोबारा पीयू में आएंगे और योग कराएंगे। अपने खास अंदाज में रामदेव ने युवतियों और महिलाओं को कहा कि वह खुद को योग से इतना सुंदर बनाएं कि सभी उनकी पर्सनालिटी के कायल हो जाएं।
विज्ञापन

6 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
योग को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन भी काफी गंभीर है। पीयू ने पहले ही साल भर योग क्लास और योग कोर्स शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस मौके पर पीयू डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता ने कहा कि योग से जुड़े अच्छे शोध कार्यों को पीयू अपने जर्नल में प्रकाशित कराएगा। 
सेहतमंद रहने के लिए बाबा के कुछ खास टिप्स 
-अपने लाइफ स्टाइल में योग को अहम हिस्सा बनाओ। 
-अच्छा आहर और विचार इंसान को लंबी आयु देता है। 
-जिसने खुद को जीत लिया वो विश्वविजेता बनेगा। 
-योग से आत्महत्या, हार्टअटैक, कैंसर से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
योग के दौरान रामदेव के कमेंट 
- पहली बार एक जगह पर इतनी संख्या में इतने पतले लोगों को देखा। 
-पहले लोग मुझ पर हंसते थे, अब लोग मुझे देखकर हंसते हैं। 
-सिगरेट जैसी पतली टांगों को लेकर भी मोदी ने कमेंट किया। 
-बाबा के ब्रांड ने विदेशी कंपनियों का बैंड बजा दिया है। 
-आजकल मुर्रा भेसों की नस्ल सुधारी जा रही है, योग से आदमी की नस्ल सुधरेगी। 
-योग बुडढों के लिए नहीं, युवाओं के लिए है ,ताकि वो बुड्ढे ही न हों।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें