दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित मेला माघी शनिवार को शुरू हो गया। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
Maghi mela, Punjab
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार सियासी कांफ्रेंस नहीं हुई। मेला पूरी तरह धार्मिकता के रंग में रंगा रहा। इस बार संगत उम्मीद से ज्यादा जुटी दिखाई दी। सुबह संगत कम दिखाई दी लेकिन 12 बजे तक मलोट रोड और गुरुद्वारा परिसर में संगत की भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन
3 of 6
Maghi mela, Punjab
शनिवार को संगत ने स्नान के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर चालीस सिंहों को नमन किया। एसजीपीसी के अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर भी विशेष तौर पर पहुंचकर दरबार साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में कई धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। भाई महां सिंह दीवान हाल में मेला माघी के अवसर पर आयोजित दीवान में रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगतों ने शहर के गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब, टिब्बी साहिब गुरुद्वारा, रकाबसर साहिब के इतिहास के बारे में जाना।
4 of 6
Maghi mela, Punjab
नगर कीर्तन और अमृत संचार आज
15 जनवरी को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर 4 से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए भी गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब में जाकर नतमस्तक होगा। कुछ देर विश्राम के बाद यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब पहुंचकर संपन्न होगा। रविवार को इच्छुक प्राणियों को गुरुद्वारा तंबू साहिब में अमृत संचार भी करवाया जाएगा। वहीं, हाथी व घोड़ों पर सवार निहंग-सिंहों की ओर से होला-मोहल्ला भी निकाला जाएगा। गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास घुड़दौड़ का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Maghi mela, Punjab
मनोरंजन मेला में भी उमड़े लोग
गुरुद्वारा साहिब नतमस्तक होने के बाद लोग मलोट रोड पर मनोरंजन मेला ग्राउंड पहुंचें। लोगों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया। मौत का कुंआ पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। मलोट रोड पर लगी विभिन्न साजो-सामान और क्रॉकरी के सामान की स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी।
जगह-जगह चले अटूट लंगर
मेला माघी के चलते शहर में जगह-जगह संगतों के लिए अटूट लंगर चलते रहे। मेले में विभिन्न राज्यों से शुक्रवार की रात से ही संगत ने शहर में प्रवेश शुरू कर दिया। संगतों के स्वागत और खाने-पीने के लिए शहर की समाजसेवी संस्थाओं और लोगों ने रात से ही लंगर शुरू कर रखे हैं।