फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन और हिंसा का बड़ा साइड इफेक्ट, देखिए

Fri, 09 Jun 2017 01:25 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मंदसौर हिंसा
मध्यप्रदेश में 5 किसानों की मौत के बाद बिगड़े हालातों का खामियाजा न केवल वहां के लोग, बल्कि इस राज्य को भी भुगतना पड़ रहा है। जानिए आखिर कैसे?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mandsaur protest
मध्यप्रदेश के मंदसौर के पिपलियामंडी में लगातार बिगड़ते हालात से चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्टर टेंशन में आ गए हैं। वहां हो रही ट्रकों में आगजनी की घटना के बाद से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टरों की नींद उड़ी है। चंडीगढ़ के 50 से ज्यादा माल से भरे ट्रक मध्यप्रदेश में के अलग-अलग इलाकों में फंसे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
आगजनी की घटना के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे अपने ट्रक ड्राइवरों से सावधानी बरतने को कहें। जान और माल की सुरक्षा किस प्रकार हो इसकी चिंता सता रही है। स्थिति में सुधार होने तक उन राज्यों की बुकिंग भी बंद कर दी गई है, जो मध्यप्रदेश से होकर गुजरते हैं।

4 of 6
mandsaur protest
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के 198 सदस्यों के करीब 1400 ट्रक हैं। चंडीगढ़ से नार्थईस्ट, बंगाल, बिहार, यूपी, असम, महाराष्ट, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना सहित देश के विभिन्न भागों में सामान लेकर ट्रक आते जाते हैं। दक्षिणी राज्यों में फिलहाल तीन सौ ट्रक आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रांसपोर्टर
दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाड़ु, महाराष्ट जाने के लिए ट्रक मध्यप्रदेश से होकर गुजरते हैं। चंडीगढ़ से मेडिसिन, फल और सब्जी जाती है तो उधर से प्याज, पपीता, केला, चना, नारियल आदि लाते हैं। लेकिन इन दिनों के हालात से स्थितियां बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
transporters - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की घटना से चिंता बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के कई भागों में 50 से भी अधिक ट्रक गुजर रहे हैं। अपने ड्राइवरों को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें। रात में ही यात्रा करें। फिलहाल चंडीगढ़ के किसी भी ट्रक का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थिति में सुधार होने तक मध्यप्रदेश के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है।
- केके अबरोल, अध्यक्ष चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें