फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मिलवाओ... कहते हुए आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

Tue, 15 Mar 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
1 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
कैथल पुलिस कर्मियों और प्रशासन अधिकारियों के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब प्यार में पागल एक आशिक मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

पत्नी से मिलवाओ... कहते आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

2 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
टॉवर पर चढ़े युवक को देखकर गार्ड के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते खबर इलाके में आग की तरह फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम भी अपने अधिकारियों समेत घटनास्‍थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पत्नी से मिलवाओ... कहते आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

3 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
जैसे तैसे करके पुलिस वालों ने युवक से बात करने की कोशिश की। युवक ने बताया कि उसका नाम चंद्रपाल है और फतेहाबाद का रहने वाला है। वह प्रेस की गाड़ी में आया था और लाला लेखराज मिगलानी रोड पर बने इस टॉवर पर चढ़ गया।

पत्नी से मिलवाओ... कहते आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

4 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
टॉवर पर चढ़ने का कारण पूछने पर बताया कि वह अपनी पत्नी सरोज से मिलना चाहता है। उसने सरोज से पंचकूला के मंदिर में शादी की थी, लेकिन सरोज को उसके घरवालों ने नारी निकेतन करनाल में भेजा हुआ है। युवक ने कहा कि जब तक उसे सरोज से मिलवाया नहीं जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन

पत्नी से मिलवाओ... कहते आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

5 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन के लिए फतेहाबाद ‌थाने में बात की गई तो पता चला कि युवक के खिलाफ लड़की को भगाने के आरोप में मामला दर्ज है। लड़की नाबालिग है और युवक ने उसे भगाकर उसके साथ शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से मिलवाओ... कहते आशिक चढ़ गया 150 फुट ऊंचे टॉवर पर

6 of 6
कैथल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्यार में पागल एक आशिक - फोटो : अमर उजाला
काफी समझाने के बाद भी युवक नीचे आने पर राजी नहीं हुआ, तो एसडीएम ने उसे सरोज से मिलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर वह नीचे उतरा। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें