फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत वादियां और पटरियों पर दौड़ा ओपन विंडो रेस्टोरेंट, खूबियां ऐसी सफर किए बिना नहीं रहेंगे

Sat, 09 Mar 2019 01:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर/कालका (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन
अगर आप पहाड़ों में घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खास सुविधा शुरू हुई है। ये सुविधा कई लोगों के घूमने के अनुभव को बदल देगी। अब चाय और कॉफी की चुस्कियों के साथ पहाड़ों के नजारे देख सकेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन
दरअसल, अब देश के पर्यटकों को पहाड़ों की रानी शिमला और ज्यादा लुभाएगी। नॉर्दर्न रेलवे की ओर से तैयार लग्जरी विस्टाडोम रेल मोटरकार नैरोगेज ट्रैक पर दौड़ने लगी है। कालका रेलवे यार्ड में तैयार इस लग्जरी रेल मोटरकार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाई है। रेल मंत्री ने कहा कि वह कालका-शिमला मार्ग पर विस्टाडोम में सफर कर चुके हैं। उन्हें सफर काफी रोमांचक लगा था।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन
बता दें कि रेल मोटरकार में 133 एचपी का इंजन लगाया गया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार इस रेल मोटरकार को शोघी से शिमला तक 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने की प्लानिंग है। इस मौके पर कालका रेलवे स्टेशन पर स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल मोटरकार में सैलानी सर्द हवाओं के बीच चाय और काफी की चुस्कियों के साथ हसीन वादियों के नजारों का मजा ले सकेंगे। इस टॉय ट्रेन में चाय और काफी की मशीनें लगाई गईं हैं। साथ ही सैलानियों के मनोरंजन के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई है ताकि पर्यटक मनपसंद गाना और फिल्म देख सकें।

4 of 5
kalka shimla train
इसके अलावा इस एलईडी में पर्यटक सफर के दौरान बाहर की हसीन वादियों का नजारा भी देख पाएंगे। इसके लिए टॉय ट्रेन के बाहर दो हाई रेज्यूलेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभी तक चलने वाले रेल मोटरकार में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। वहीं नए विस्टाडोम रेल मोटरकार में वेस्टर्न स्टाइल बायो शौचालय और अत्याधुनिक वॉश बेसिन लगाया गया है। पुराने वाले में एसी नहीं लगा था जबकि नए में एसी और सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kalka shimla track
पहले की रेल मोटरकार में खिड़कियों के पास छोटे शीशे लगे थे जबकि इसमें बड़े शीशे लगाए गए हैं, ताकि पर्यटक बाहरी नजारों को अच्छे से देख पाएं। विस्टाडोम रेल मोटरकार की छत में स्मार्ट ग्लास लगाए गए हैं। इस ग्लास की खासियत यह है कि ज्यादा धूप होने पर रिमोट से कंट्रोल किया जा सकेगा। इस ट्रेन में ऑल वेदर एयरकंडीशन लगाया गया है जो सर्दियों में गर्म और गर्मी के मौसम में ठंडक देगा। साथ ही लगेज रखने के लिए दो स्टैंड शौचालय के पास बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें