फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 साल बाद दुर्लभ चंद्रग्रहण कल, भूलकर भी न करें ये 10 काम, अशुभ होता है

Wed, 31 Jan 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Partial lunar eclipse
साल 2018 का पहला और 150 साल बाद दुर्लभ चंद्र ग्रहण बुधवार 31 जनवरी को लगेगा। इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिएं, अशुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 7
चन्‍द्र ग्रहण
हिसार में ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण का स्पर्श 5 बजकर 18 मिनट शाम को होगा। यहां चंद्रोदय 5 बजकर 18 मिनट पर होगा वहीं चंद्र ग्रहण को इस समय देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
Lunar eclipse
चंद्रोदय का समय शाम छह बजकर एक मिनट पर है। पूर्ण चंद्र ग्रहण 6 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा। चंद्र ग्रहण का मध्य काल 6 बजकर 50 मिनट पर होगा और ग्रहण का समाप्त 7 बजकर 37 मिनट पर होगा। ग्रहण का मोक्ष 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। देश के पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के तुरंत बाद देखने को मिलेगा।

4 of 7
चंद्र ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
आचार्य राममेहर ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण 150 साल बाद लगेगा। यह चंद्रग्रहण माघ मास में पड़ने वाली दूसरी पूर्णिमा पर लगेगा। इस साल के बाद 31 दिसंबर 2028 और 31 जनवरी 2037 को भी इस तरह का पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। साल 2018 में ही 27 जुलाई को पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
eclipse
चंद्रग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों, बीमार और वृद्धों को दवाई-भोजन वर्जित नहीं है। गर्भवती स्त्रियों को सब्जी काटना, पापड़ सेकना आदि उत्तेजित कार्यों से परहेज करना चाहिए। प्रसन्नचित्त रहना चाहिए। खाद्य पदार्थों में कुशातृण डालना चाहिए। सूखे खाद्य पदार्थों में कुशा डालने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
Lunar eclipse
ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण के समय अशुभ राशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस दौरान ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन आदि करने से लाभ मिलता है। पर्व काल के दौरान भोजन करना, भोजन पकाना, सोना नहीं चाहिए। ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं, पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पानी, आदि में कुश या तुलसी डाल देनी चाहिए। इससे ये खाद्य पदार्थ दूषित नहीं होते हैं। इस दौरान सब्जी काटना, सीना-पिरोना आदि से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
eclipse
चन्द्र ग्रहण का यह होगा असर
बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि ग्रहण के दौरान ज्यों ही ब्रह्मांड में घटना के साथ ऊर्जा की कमी होती है तो प्रत्येक जीव किसी न किसी प्रकार से प्रभावित होता है। बुधवार पूर्णिमा और कर्क राशि पर ग्रहण होने से अच्छी बारिश के योग बनेंगे। साधु, संतों, पंडित, शिक्षार्थी, बुजुर्ग व्यक्ति के लिए कष्टकारी रहेगा। सोना-चांदी, पीतल, गुड़, चीनी, गेहूं में तेजी का रूख होगा। वहीं अराजकता, भूकंप, जातिगत आंदोलन होने की आशंका बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें