फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटे और बेटी को गोली मार आत्महत्या करने के मामले में आया नया मोड़, देखिए

Sat, 10 Jun 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Ludhiana Murder
एक बड़े बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी, 18 साल के बेटे और 15 साल की बेटी को गोली मार दी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

2 of 10
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां के माडल टाऊन एक्सटेंशन इलाके में लोहा कारोबारी द्वारा अपने परिवार को गोलियां मार कर मौत के घाट उतारने और खुद आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। बिहार के पटना से कारोबारी जगमीत सिंह खुराना के ससुराल वालों ने जगमीत की मां पर सारा आरोप लगाया। 
विज्ञापन

3 of 10
लुधियाना में पत्नी और बेटे का कत्ल करके सुसाइड
जगमीत के ससुर दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जगमीत ने इतना बड़ा कदम सिर्फ अपनी मां के कारण ही उठाया। उन्होंने कहा कि जगमीत की मां उसे और जसप्रीत को काफी परेशान करती थी। रोजाना उन्हें किसी न किसी बात को लेकर टार्चर किया जाता था। जिस कारण जगमीत काफी परेशान था। 
 

4 of 10
Ludhiana Murder
उन्होंने आरोप लगाया कि जगमीत की मां महिंदर कौर सारे पैसे संभाल लेती थी। उन्हें घर के खर्च के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते थे। पूरी कोठी छोड़ कर ऊपर छत पर नौकरों के लिए बनाए गए कमरे उन्हें रहने के लिए दिए गए थे। अपनी मां से जगमीत काफी परेशान था, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था। 
विज्ञापन

5 of 10
Ludhiana Murder
बिजनेस में घाटा पड़ने की बात पर दलजीत सिंह ने कहा कि जगमीत के पास इतने पैसे थे कि अगर उसे कुछ करोड़ों रुपये का घाटा पड़ भी गया था तो वह एक यूनिट बेच कर सारा घाटा पूरा कर सकता था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। बिजनेस में घाटे मुनाफे तो चलते है, लेकिन वह बिजनेस के चक्कर में इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता। महिंदर कौर ने उन्हें काफी परेशान किया हुआ था और वह अपनी परेशानी किसी को बता नहीं पा रहा था। 
विज्ञापन

6 of 10
Ludhiana Murder
वीरवार को जगमीत के परिवार को गोलियां मार कर आत्महत्या करने के बाद उसकी मां महिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि जगमीत ने कुछ लोगों के साथ मिलकर बिजनेस शुरू किया था। उसके बिजनेस पार्टनर ने उसके साथ धोखा किया और बिजनेस में घाटा दिखा दिया था। महिंदर कौर ने यह भी आरोप लगाया था कि जगमीत के पार्टनर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। जिस कारण जगमीत ने इतना बड़ा कदम उठाया। 
विज्ञापन

7 of 10
Ludhiana Murder
वहीं जगमीत की पत्नी जसप्रीत के पिता दलजीत सिंह अपने बेटों और परिवार संग शुक्रवार की दोपहर को लुधियाना पहुंचे। पहले तो माडल टाऊन घर में उनकी जगमीत की मां और उसके अन्य परिजनों के साथ धक्का मुक्की हुई। मगर वहां मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। 

8 of 10
Ludhiana Murder
उसके बाद परिजनों ने जसप्रीत का शव पटना ले जाने की बात की, लेकिन पुलिस नहीं मानी। उसके बाद माडल टाऊन शमशानघाट में तीनों के शव पहुंचाए गए। जहां जगमीत और उसके बेटे के शव को मुखाग्नि दे दी गई, लेकिन जसप्रीत के शव को करीब 15 से बीस मिनट बाद मुखाग्नि दी गई।

9 of 10
Ludhiana Murder
दोहती को भी दी धमकियां
दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह अस्पताल में उपचाराधीन अपनी दोहती बिसमिन से मिलने के लिए गए थे। वह होश में थी और उसकी हालत ठीक है। जब उन्होंने बिसमिन से बात की तो उसने यही बताया है कि उसके पापा जगमीत सिंह ने ही सभी को गोलियां मारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिंदर कौर ने बिसमिन से मुलाकात कर उसे धमकियां दी है कि वह यह किसी को न बताए कि वह जगमीत और जसप्रीत को परेशान करती थी। 
विज्ञापन

10 of 10
Ludhiana Murder
दलजीत सिंह ने कई आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
सुरिंदर चोपड़ा, एसएचओ, थाना मॉडल टाऊन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें