फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स के संघर्ष की दास्तां - कोई पत्रकार की बेटी तो किसी के पिता फैक्ट्री में करते हैं काम

Sun, 12 May 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सरबजोत सिंह बंसल बने सयुंक्त टॉपर
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं का नतीजा शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें एक बार फिर से लुधियाना के विद्यार्थियों ने टॉप पोजिशन हासिल कर एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 108 मेरिट पोजिशन आने पर लुधियाना फिर से पहली पोजिशन पर रहा है। एकेडमिक में लुधियाना के शालीमार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सरबजोत सिंह बंसल (कामर्स) 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सरबजोत बंसल 
लुधियाना के आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लवलीन वर्मा (सांइस) 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर और इसी स्कूल की छात्रा मुस्कान ने आर्ट्स में 98.44 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। स्पोर्ट्स कैटेगरी में लुधियाना की रवजीत कौर (कॉमर्स) ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब में पहला और अमनप्रीत कौर (कॉमर्स) ने 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

यहां ये भी बता दे कि पहली बार हुआ है कि लुधियाना के दो पत्रकारों की बेटियों ने पंजाब भर में एकेडमिक में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। गौर हो कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजे में भी लुधियाना पहले नंबर पर रहा था। 

एमबीए कर अपना कारोबार करना चाहता है सरबजोत बंसल 
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए बाहरवीं के परिणाम में एकेडमिक में लुधियाना के शालीमार माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सरबजोत बंसल ने कामर्स से 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप पोजिशन हासिल की है। सरबजोत एमबीए कर अपना कारोबार करना चाहता है। पिता हीरा सिंह एक निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। 

माता मनजीत कौर अंग्रेजी की टीचर है। सरबजोत की माता मनजीत कौर ने बताया कि सरबजोत शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। सरबजोत जो भी काम करता है पूरी ईमानदारी से करता है। दादा-दादी का भी सरबजोत को पूरा सहयोग रहा है। पढ़ाई में मेमोरी बहुत शार्प है, जो भी पढ़ता है उसे याद रहता है। वह रोजाना सुबह 6 बजे उठकर 2 घंटे पढ़ाई करता और रात को 10 बजे सो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
आईएएस बनना चाहती है लवलीन
सरबजोत थोड़ा सीरियस रहता है। उसे किक्रेट और मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है। उसे कभी भी खेलने से नहीं रोका। क्योंकि मैं जानती थी कि वह अपना टाइम मैनेज करना जानता है। दसवीं में भी पांचवी पोजिशन हासिल की थी। वह एसडी कालेज से बीकॉम की पढ़ाई करेगा। पढ़ाई में बड़ी बहन पूनम बंसल भी सहयोग करती थी। जो कि इस समय बीएससी की पढ़ाई कर रही है। वहीं प्रिंसिपल सुरिंदर पाल सिंह ने भी सरबजोत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरबजोत शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है। 

साफ्टवेयर इंजीनियरिंग कर आईएएस बनना चाहती है लवलीन
लुधियाना के आरएस माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा लवलीन वर्मा ने 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर एकेडमिक में नान मेडिकल से ओवर ऑल दूसरा स्थान हासिल किया है। लवलीन ने बताया कि वह साफ्टवेयर इंजीनियरिंग करना चाहती है। इसके साथ वह आईएएस बनने का सपना भी पूरा करेगी। उसने बताया कि जो स्कूल में पढ़ाया जाता था, उसे घर जाकर पढ़ती थी।

रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ने की रुटीन बनाई हुई थी। परीक्षा के दिनों में 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। सुबह 4 बजे उठकर पढ़ने का समय पक्का था। डेडिकेशन और हार्डवर्क से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है। जब भी समय मिलता रिलेक्स होने के लिए वह बैडमिंटन जरूर खेलती। लवलीन ने बताया कि पिता दिनेश वर्मा पत्रकार है। जबकि माता रजनीश कौर गृहिणी है। अध्यापकों के साथ माता-पिता का भी पूरा सहयोग रहा है। 

4 of 6
छात्रा मुस्कान
इलेक्टिव इंग्लिश में प्रोफेसर बनना चाहती है मुस्कान
लुधियाना के आरएस माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की छात्रा मुस्कान ने आर्ट्स में 98.44 प्रतिशत अंक हासिल कर एकेडमिक में पंजाब भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुस्कान के मुताबिक उसका जब पढ़ने का दिल करता वह तब पढ़ती थी। जब भी पढ़ती, पूरे दिल से पढ़ती थी। सुबह जल्दी उठने की रुटीन थी। परीक्षा के दिनों में वह दिन-रात पढ़ती थी। 

मेरिट में नाम आएगा यह भरोसा था। लेकिन पंजाब में पोजिशन आएगी यह नहीं पता था। दसवीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इस सफलता में स्कूल का पूरा सहयोग रहा है। मुस्कान ने बताया कि वह इलेक्टिव इंग्लीश में प्रोफेसर बनना चाहती है।

इसके अलावा उसे पेंटिंग और ड्राइंग का भी शौक है। बारहवीं की परीक्षा के दौरान इलेक्टीव इंग्लिश में एक नंबर का पेपर रह गया था। उम्मीद नहीं थी कि यह पोजिशन भी आ सकती है। मुस्कान ने बताया कि पिता राजन कुमार कैंथ अखबार में क्राइम रिपोर्टर हैं और माता मीना गृहिणी है।  
विज्ञापन

5 of 6
रवजीत कौर 
बैंक में जॉब करना चाहती है रवजीत कौर 
बारहवीं में तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा रवजीत कौर ने स्पोर्ट्स कैटेगरी में कामर्स स्ट्रीम में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। वह बैंक में जॉब करना चाहती है। इसलिए गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से बीकॉम की पढ़ाई करेगी। पिता जसविंदर सिंह घर में ही करियाने की दुकान करते है। रवजीत ने बताया कि स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, वह उसे घर आकर जरूर रिवाइज करती। 

परीक्षा के दिनों में 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। रिलेक्स होने के लिए वह टीवी जरूर देखती थी। स्के मार्शल आर्ट्स अंडर-19 में वह स्टेट में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। स्पोर्ट्स से उसे कंसंट्रेशन मिलती है। ग्यारहवीं कक्षा में टीचर्स के कहने पर गेम रखी थी।

माता परमजीत ने बताया कि परीक्षा के दिनो में वह उसे घर का कोई भी काम नहीं करने देती थी। उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई की तरफ की रहता। इस सफलता में पेरेंट्स के साथ टीचर्स का भी सहयोग रहा है। रवजीत कौर के मुताबिक वह बैंक में जॉब कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमनप्रीत कौर 
एलएलबी करना चाहती है अमनप्रीत कौर 
तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा अमनप्रीत कौर ने स्पोर्ट्स कैटेगरी में कामर्स में 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह अब बीकॉम करेगी और इसके बाद एलएलबी करना चाहती है। उसने बताया कि दसवीं कक्षा में उसकी मेरिट नहीं आई थी। जिस वजह से वह बहुत रोई। लेकिन उसी समय ठान लिया कि इस बार मेरिट में पोजिशन जरूर लाएगी। 

इसके लिए उसने बहुत मेहनत की। स्कूल से घर आकर 6 बजे पढ़ना शुरू कर देती और रात तक पढ़ती। परीक्षा के दिनों में 9 से 10 घंटे पढ़ाई की। पिता अमृतपाल सिंह फैक्टरी में फोरमैन है। जबकि माता हरप्रीत कौर गृहिणी है। 9वीं कक्षा में मार्शल आर्ट गेम रखी थी। अंडर-19 कैटेगरी में वह मार्शल आर्ट की नेशनल प्लेयर है। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी उसे अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें