पत्नी की हत्या कर एक व्यक्ति फरार हो गया। 4 साल तक पुलिस उसे पकड़ भी नहीं पाई लेकिन बेटी का मोह...
विज्ञापन
2 of 6
arrest
- फोटो : demo
मामला पंजाब के लुधियाना का है, थाना डिविजन पांच में तैनात एएसआई कुलवंत चंद ने कहा कि आरोपी गंगाराम शराब पीने का आदी था। उसका अपनी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
3 of 6
arrest
- फोटो : demo pic
गंगाराम ने 8 मई 2013 को अपनी पत्नी शांति के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी के बेटे विष्णु ने छुड़वा दिया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उनकी मां को मार देगा।
4 of 6
Murder
अगले दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की और बेटी को फोन कर इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की थी।
विज्ञापन
5 of 6
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। चार साल बीतने के बाद आरोपी अपनी बेटी से मलने के लिए आया तो पुलिस को इसकी सूचना लग गई। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को डुगरी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।
गंगाराम को करीब तीन साल पहले अदालत ने भगौड़ा करार दिया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्त के लिए कई जगह छापामारी कर चुकी थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पुलिस ने आरोपी गंगा राम को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।