अगर आप भी फैशन में दिलचस्पी रखते हैं और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो इस खबर को पढ़ लें, क्योंकि इन लड़कियों का फैशन देख आप भी इन पर फिदा हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
लुधियाना फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला
आईनिफ्ड लुधियाना फैशन वीक का दूसरा दिन ग्लैमर, विदेशी डिजाइनर्स, नए ट्रेंड्स, दूसरे राज्यों की संस्कृति और इनोवेशन के नाम रहा। दर्शकों में इतना उत्साह दिखा कि उन्होंने खड़े होकर भी डिजाइनर्स की प्रतिभा को सराहा। लंदन फैशन स्काउट, लंदन फैशन वीक में अपना जौहर दिखाकर आए आईनिफ्ड लुधियाना के तीन स्टूडेंट्स डिजाइनर्स और दो एलुमनाई स्टूडेंट्स ने भी फैशन वीक में अपनी ड्रेसेस को पेश किया।
विज्ञापन
3 of 5
लुधियाना फैशन वीक
स्टूडेंट डिजाइनर दिशा कौड़ा, गुरनाम कौर, पवनीत कौर और दो एलुमनाई डिजाइनर सुनील राज विनायक और रेणुका मल्ही और दिशा आहूजा जो की पहले नेशनल लेवल डिजाइन अवार्ड से सम्मानित हो चुके है उन्हें भी आईनिफ्ड लुधियाना ने सम्मानित किया।
4 of 5
लुधियाना फैशन वीक
दूसरे दिन की शुरुआत मे रॉयल रिवायत कलेक्शन को शरुति रुद्रा द्वारा पेश किया गया। जिसमे मुग़ल दशक की दीवारों, खिड़किया, झरोके और सिल्क पर एम्ब्रोडरी के काम को दर्शाया गया। कलेक्शन अजाजेल को ईशा मालिक और हरलीन ने पेश किया। जिसमे उम्मीद, फुलों की खुशबू, जड़ों की खूबसूरती और अत्यंत खुशी को दर्शाया गया।
उन्होंने गाउन, टुब ड्रेसेस, ऑफ शोल्डर ड्रेसेस और कोटा पैन्ट्स में कलाकारी को दशार्या गया। कमलदीप कौर, च्योति शाह, दीपिका और शिवानी ने सी शोर कलेक्शन से लेदर के कपडे को फैशन शो में दिखाया। लवली गुप्ता और गुरिसमरन सिंह ने कथकली फ्लिप कलेक्शन में हाथ का काम, जिप्स, स्टड्स और चेन्स कप पीवीसी विनाइल ने फ्यूजऩ ड्रेसेस को भारतीय क्लासिकल संगीत से साथ पेश किया।