नौजवान ने फेसबुक पर अपनी मौत लाइव कर दी। मां बाप का इकलौते बेटा फंदे पर झूल गए और दोस्त बहन सब उसे रोकते चीखते चिल्लाते ही रह गए।
विज्ञापन
2 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। फेसबुक पर जब युवक ने वीडियो लाइव करके फंदा लगाया तो दोस्तों ने पहले यह सब कुछ मजाक समझा। लेकिन जब वह 10 मिनट तक उस फंदे पर लटका रहा और उसके हाथ सिकुड़ने शुरू हो गए तो तब जाकर वीडियो देखने वाले सभी दोस्तों के होश उड़ गए। दोस्तों व परिवार के लोगों को लगा कि उसने फंदा लगाकर सही में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
3 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
इस तरह परिवार का इकलौता बेटा फंदा पर झूल गया, लेकिन फेसबुक पर परिवार के लोग व दोस्त केवल कमेंट करके रोकते रहे। इस बारे में काफी देर बाद फेसबुक पर लाइव वीडियो देखने वालों ने फोन करके परिजनों को बताया। अगर पहले ही दोस्त इसे मजाक समझने की जगह गंभीरता से लेते तो शायद उसको बचाया जा सकता था।
4 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
युवक ने शनिवार की शाम को 6.41 बजे फेसबुक पर वीडियो लाइव को चलाया और उसके बाद मोबाइल को ऐसी जगह रख दिया, जिससे वह फंदा लगाकर आत्महत्या करते हुए वह साफ दिख सके। वह हर किसी को अपनी आत्महत्या लाइव दिखाना चाहता था और उसने वीडियो लाइव करके पंखे से रस्सी बांधकर फंदा अपने गले में डाल लिया। उस समय युवक काफी उदास लग रहा था।
विज्ञापन
5 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
उसके फंदा डालने के लगभग चार मिनट बाद ही उसकी बहन का सबसे पहला कमेंट आया और उसने लिखा कि यह क्या कर रहा है भाई, इस तरह मत कर। शायद उसने यह नहीं सोचा होगा कि वह सच में फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहा है। उसके बाद दोस्तों ने कमेंट करने शुरू कर दिए और उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। 10 मिनट से ज्यादा समय हो गया तो उसे देखने वाले हर किसी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
6 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
उनको तब जाकर महसूस हुआ कि वह सही में आत्महत्या कर रहा है। उसका वीडियो 29 मिनट 10 सेकेंड तक फेसबुक पर लाइव चलता रहा। उसका वीडियो देखने वालों ने ही उसके परिवार के सदस्यों को फोन करके बताया और उनको इस बारे में पता लग सका। फंदा लगाने से पहले युवक ने फेसबुक आईडी पर बेटे संग फोटो पोस्ट किया। उसके बाद वीडियो को लाइव मोड़ पर करके पंखे से लटककर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
7 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) ने शनिवार शाम अपने घर में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता पिता के इकलौते बेटे दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सभी को दिखाया है।
8 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना के समय दीपक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए थे। जबकि दीपक अपनी पत्नी और बेटे को किसी परिचित के घर छोड़कर आया था। घर आने के बाद युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग फोटो अपलोड की। इसके बाद फेसबुक में वीडियो ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर लटक गया।
9 of 10
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
युवक को फंदे पर लटकते देख बहन ने सबसे पहला कमेंट करके उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। उसके फेसबुक दोस्तों ने भी कमेंट करके उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन जब युवक काफी देर तक फंदे से लटका रहा तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तुरंत घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजन शव लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे।
इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक का कहना है कि युवक के फंदा लगाने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दीपक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा है कि दीपक का किसी से विवाद था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था।