फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भीड़ में 20 साल पुराने कार्यकर्ता को पीएम मोदी ने पहचाना फिर लिखा ये भावुक संदेश

Wed, 15 May 2019 06:18 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चंडीगढ़ एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम की पुरानी यादें ताजा हो गई। जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया और 20 साल पुराने कार्यकर्ता को भीड़ में पहचान लिया। आप भी पढ़ें यह रोचक किस्सा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
पीएम मोदी ने करीब 40 मिनट के भाषण में खुद को केंद्र में रखा। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किरण खेर का एक भी बार नाम नहीं लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे कमल का बटन दबाएंगे तो वोट मोदी को जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में मोदी सौ से ज्यादा रैली कर चुके हैं। वे जहां भी जाते हैं, मोदी के नाम पर ही वोट मांग रहे हैं। चंडीगढ़ की रैली में भी यही देखने को मिला। 
विज्ञापन

3 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
रैली में आए लोग भी उन्हें ही सुनने आए थे। चंडीगढ़ से खुद को जोड़ते हुए मोदी ने कहा कि उनका चंडीगढ़ से पुराना नाता है। यहां उनके कई पुराने साथी हैं। रैली के अंदर जगह नहीं मिल पाने पर उन्होंने कहा, निराश होने की जरूरत नहीं है, मैं आप ही लोगों के बीच से गया हूं। आप ही लोगों के बीच रहा हूं। आपसे ज्यादा मुझे कोई नहीं जानता। 

4 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
इस दौरान स्थानीय सांसद के कार्यों का जिक्र न करते हुए अपना शहर से जुड़ाव दिखाने से पीएम नहीं चूके। मोदी पूरे समय राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते रहे, हालांकि बीच-बीच में चंडीगढ़ का जिक्र करने से नहीं चूके। उन्होंने शहर के केरोसिन फ्री बनाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सीवर, ट्रांसपोर्ट और एयरपोर्ट बनाने का काम उनकी सरकार बनने के बाद तेजी से हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
भीड़ में मोदी ने 20 साल पुराने कार्यकर्ता को पहचाना 
भाषण देकर मंच से उतरते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर 20 साल पुराने कार्यकर्ता पर पड़ी तो उन्होंने दूर से पहचान लिया और कहा कि अरे! मदन चाचा आप कैसे हो? उन्होंने रुक कर हालचाल पूछा। इस दौरान वे कई पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिले। मोदी ने रैली समाप्त होने के महज 10 मिनट बाद फोटो ट्वीट कर लिखा कि, चंडीगढ़ आते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
कई जाने पहचाने चेहरे सामने होते हैं। आज की रैली के बाद मैं मदन जी से मिला, जो भाजपा कार्यालय का अभिन्न हिस्सा थे, जब मैं यहां पर रहता था। मैंने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। देखकर खुशी हुई आज भी उनके अंदर वही जोश व जज्बा बरकरार है। मदन सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में काफी समय पर केयरटेकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोकसभा चुनाव 2019
भाजपा उपाध्यक्ष से पूछा - और मिश्रा जी, चंडीगढ़ का क्या माहौल है?
अरे! हरिशंकर जी आप तो 20 साल बाद भी नहीं बदले, वैसे के वैसे ही हैं। एक दम जवान। चंडीगढ़ का माहौल क्या है? यह प्रश्न सोमवार दोपहर 2 बजे सोलन जाते वक्त एयरपोर्ट पर रुके पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा से पूछा। हरि शंकर समेत शहर के चार नेता पीएम को रिसीव करने गए थे। इस दौरान पीएम ने पांचों कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम के सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, आप बस 23 मई का इंतजार करिए, हम जीत रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें