फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: पहले खुद ली शपथ, फिर बच्चों ने लगाए नारे- सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

Tue, 07 May 2019 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
जागरूकता रैली
छोरा हो या छोरी, सबका वोट जरूरी.. युवा शक्ति की यही पहचान, सेवा, शिक्षा और मतदान.. इन नारों से सोमवार की सुबह पंचकूला सेक्टर-15 गूंज उठा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
जागरूकता रैली
अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंचकूला में सेक्टर 15 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कई स्कूलों के करीब दो हजार से भी अधिक बच्चे शामिल रहे। इस रैली को पंचकूला जिले के उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर (डीईओ) एचएस सैनी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
जागरूकता रैली
रैली सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल सेक्टर-15 से शुरू हुई और सेक्टर-15 के विभिन्न इलाकों से होती हुई वापस करीब 10 बजे स्कूल पर आकर संपन्न हुई। रैली का आयोजन 12 मई को प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। रैली में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल सेक्टर-15, मानव मंगल स्कूल, न्यू इंडिया स्कूल, शॉपिंस स्कूल, ब्लू बर्ड स्कूल समेत अन्य स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।

4 of 7
जागरूकता रैली
रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने अमर उजाला की ओर से मतदान जागरूकता के लिए तैयार किए गए शपथ पत्र पढ़कर बच्चों को शपथ दिलाई कि वे परिवार समेत कम से कम पांच लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। रैली के दौरान बच्चों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो.., छोरा हो या छोरी, सबका वोट जरूरी आदि नारे लगाकर पंचकूलावासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

 
विज्ञापन

5 of 7
जागरूकता रैली
नारे सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और रैली की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइव शेयर किया। रैली के समापन पर सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। रैली सेक्टर-15 गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रवाना होकर हॉलमार्क पब्लिक स्कूल, न्यू इंडिया स्कूल, ब्लू बर्ड स्कूल, सेक्टर-15 मार्केट से होते हुए वापस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में संपन्न हुई।
विज्ञापन

6 of 7
जागरूकता रैली
रैली में सुरक्षा कारणों से दो एंबुलेंस व ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। रैली को सफल बनाने में सेक्टर-15 गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम कुमार, प्राध्यापिका मंजू शर्मा व अध्यापिका गुणवती सहित अन्य स्टाफ का योगदान रहा। इनके अलावा समाजसेवी बॉबी सिंह, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राकेश संगर और गुलशन कुमार, समाजसेवी सुधा भारद्वाज, हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग, समाजसेवी योगेश्वर शर्मा और सुरेश गर्ग ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जागरूकता रैली
बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूरी
पंचकूला के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। लोग जब मतदान करेंगे तभी हमारा भविष्य बेहतर हो पाएगा। हमें खुशी है कि हम इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बने। मैं घर जाकर अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को वोटिंग के प्रति जागरुक करूंगा।
- अरमान, कक्षा दस, हॉलमार्क स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें