फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने भी बताया था- मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपना चौधरी, इंकार की वजह कहीं ये तो नहीं

Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/बहादुरगढ़
विज्ञापन
1 of 9
सपना चौधरी
सपना चौधरी की मां नीलम ने भी बताया था कि वह यूपी के मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में सिंगर डांसर के कांग्रेस में शामिल होने से इंकार की वजह कहीं ये बात तो नहीं।
विज्ञापन

2 of 9
सपना चौधरी
कहते हैं कि सियासत में कुछ भी हो सकता है। इसी बात को रविवार को हरियाणवी गायक व डांसर सपना चौधरी ने साबित किया। दोपहर तक उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां होती रहीं। यूपी के एक भाजपा विधायक ने बदजुबानी तक कर दी। इससे पहले दोपहर 12:49 बजे अमर उजाला से बातचीत में सपना की मां नीलम ने कहा कि सपना मथुरा से चुनाव लड़ेगी, लेकिन दोपहर 3:25 बजे सपना ने अपने विरोधियों सहित पक्षकारों को चौंका दिया।
विज्ञापन

3 of 9
सपना चौधरी - फोटो : ANI
मीडिया के सामने आकर सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ही नहीं की है। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने दावा किया कि सपना चौधरी और उनकी बहन ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद मामला ऐसा बढ़ा कि सपना ट्रोल हो गईं। पहले पार्टी ज्वॉइन करने की बात और फिर बाद में इंकार। बता दें कि शनिवार देर शाम यह खबर मीडिया में चली थी कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

4 of 9
सपना चौधरी - फोटो : Social Media
मीडिया के सामने आकर सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ही नहीं की है। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने दावा किया कि सपना चौधरी और उनकी बहन ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद मामला ऐसा बढ़ा कि सपना ट्रोल हो गईं। पहले पार्टी ज्वॉइन करने की बात और फिर बाद में इंकार। बता दें कि शनिवार देर शाम यह खबर मीडिया में चली थी कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन

5 of 9
सपना चौधरी - फोटो : ANI
यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी के साथ सपना की तस्वीर वायरल करते हुए दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के घर पर सपना को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। यह भी कहा गया कि सपना को कांग्रेस मथुरा से टिकट दे सकती है, लेकिन देर रात कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि अब सपना कहां से चुनाव लड़ेंगी। सपना के बारे में रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा रहीं।
विज्ञापन

6 of 9
सपना चौधरी - फोटो : instagram
इकरार और इनकार का घटनाक्रम
- रविवार दोपहर 12:49 बजे अमर उजाला से बातचीत में सपना चौधरी की मां नीलम ने कहा कि सपना मथुरा से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी।
- दोपहर 3:25 बजे सपना चौधरी ने मीडिया के सामने आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया।
- शाम करीब चार बजे यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने मीडिया के सामने दावा किया कि सपना और उनकी बहन ने शनिवार शाम को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। राठी ने सपना का सदस्यता फार्म और रसीद भी दिखाया। इसमें सपना की सदस्यता तारीख 23 मार्च 2019 दर्ज है।

 
विज्ञापन

7 of 9
सपना चौधरी - फोटो : instagram
क्यों किया इनकार
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बाद चर्चा है कि चूंकि कांग्रेस ने सपना को मथुरा से टिकट नहीं दिया, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह सपना कांग्रेस पर टिकट देने का दबाव बना रही हैं। सोशल मीडिया में इसकी भी चर्चा रही कि सपना ने किसी दबाव में कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है। अब सच क्या है इसे सपना और कांग्रेस ही बता सकते हैं।

8 of 9
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मैंने कांग्रेस नहीं ज्वॉइन की है, न ही भविष्य में कांग्रेस में शामिल होने वाली हूं। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं करूंगी। मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। कांग्रेस में शामिल होने के पुराने फोटो मीडिया में वायरल किए जा रहे हैं। मेरा ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। मैंने राज बब्बर से भी कोई मुलाकात नहीं की है। हां, मैं प्रियंका गांधी से मिली थी। वह एक अच्छी महिला हैं।
- सपना चौधरी, हरियाणवी गायक और डांसर
विज्ञापन

9 of 9
सपना चौधरी - फोटो : SELF
सपना चौधरी और उनकी बहन खुद कांग्रेस की सदस्यता लेने आई थीं। उन्होंने फार्म भरके सदस्यता ली थी। दोनों फार्म मेरे पास मौजूद हैं। अब वह क्यों इनकार कर रही हैं यह तो वही बता सकती हैं।
- नरेंद्र राठी, यूपी कांग्रेस के सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें