हरियाणा में आज छठे चरण के तहत लोकसभा चुनाव मतदान हो रहे हैं। प्रदेश के सीएम कई दिग्गज नेता, अफसर और मंत्री परिवार समेत मतदान करने पहुंचे, देखिए सबसे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर को, जो करनाल में प्रेमनगर इलाके में बने बूथ नंबर 174 पर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 33
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम में बूथ पर लाइन में लगकर वोट डाला। वे अपने भाई के साथ मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 33
मंत्री कविता जैन वोट डालती हुईं
सोनीपत में हरियाणा में भाजपा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन, राजीव जैन के साथ मतदान करने के लिए पहुंची।
4 of 33
धर्मबीर सिंह
भिवानी से बीजेपी प्रत्याशी धर्मबीर सिंह पत्नी मंजू देवी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 33
सुभाष बराला परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे
फतेहाबाद के टोहाना में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 33
डॉ. एसएस फुलिया
कुरुक्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी डॉ. एसएस फुलिया मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 33
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी हेम श्वेता हुड्डा व परिवार के अन्य लोगों ने रोहतक के गांव सांघी के बूथ नंबर 13 पर मतदान किया।
8 of 33
भाजपा प्रत्याशी बृजेंद सिंह
हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद सिंह ने पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट डाला।
9 of 33
जजपा प्रत्याशी स्वाती यादव
नारनौल के कनीना में जजपा प्रत्याशी स्वाती यादव वोट डालने के लिए पहुंची।
10 of 33
लखविंद्र कौर
नेशनल हॉकी प्लेयर लखविंदर कौर भी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची।
11 of 33
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा
करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे।
12 of 33
श्रुति चौधरी
भिवानी से कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची।
13 of 33
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी
शाहबाद में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे।
14 of 33
कुमारी शैलजा
राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर हिसार के बूथ नंबर 103 पर अपने मतदान का प्रयोग किया।
15 of 33
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज
यमुनानगर में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने गांव मंधार में मतदान किया।
16 of 33
मंत्री कृष्णा लाल पंवार
रोहतक में मंत्री कृष्णा लाल पंवार ने बूथ पर जाकर मतदान किया।
17 of 33
भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने बूथ पर जाकर मतदान किया।
18 of 33
भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया
करनाल से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया मतदान करने के लिए परिवार के साथ पहुंचे।
19 of 33
कंवरपाल गुज्जर वोट डालने पहुंचे
यमुनानगर में हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल गुज्जर अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे।
20 of 33
दुष्यंत चौटाला
जजपा सुप्रीमो व हिसार से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने मां नैना चौटाला और पत्नी मेघना चौटाला के साथ सिरसा में बरनाला रोड स्थित बाल भवन में बने बूथ पर मतदान किया।
21 of 33
कुलदीप बिश्नोई परिवार संग वोट डालने पहुंचे
कुलदीप बिश्नोई ने पत्नी रेणुका बिश्नोई और बेटे व चुनाव प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के साथ सिरसा में आदमपुर के बूथ पर मतदान किया।
22 of 33
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, उनके बेटे सिद्धार्थ बिश्नोई और परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने पंचकूला के सेक्टर 8 का पहला वोट डाला।
23 of 33
कृषिमंत्री ओम प्रकाश धनखड़
प्रदेश के कृषिमंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर में अपने गांव ढाकला में मतदान किया।
24 of 33
नवीन जयहिंद
आप के प्रदेशाध्यक्ष व फरीदाबाद से प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने रोहतक में अपने मतदान का प्रयोग किया।
25 of 33
राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी मिर्जापुर माजरा नारायणगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व में अपना बहुमूल्य वोट डालते हुए।
26 of 33
अशोक तंवर
सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सिरसा में पत्नी के साथ मतदान किया।
27 of 33
पहलवान योगेश्वर दत्त
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। वे परिवार समेत वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे।
28 of 33
विधायक रोहिता रेवड़ी
पानीपत से विधायक रोहिता रेवड़ी अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ वोट डालने के बूथ पहुंची।
29 of 33
जेजेपी प्रत्याशी कृष्ण अग्रवाल
जेजेपी प्रत्याशी कृष्ण अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
30 of 33
इनेलो प्रत्याशी धर्मबीर फौजी
इनेलो प्रत्याशी धर्मबीर फौजी ने अपने परिजनों के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।
31 of 33
मंत्री अनिल विज
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अपने परिवार के साथ मतदान किया।
32 of 33
सांसद राजकुमार सैनी
सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी पत्नी जय कौर के साथ नारायणगढ़ के बूथ नंबर 41 पर मतदान किया।