फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी कहेंगे तो मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं', 8 सवाल और अनुपम खेर के जवाब पढ़ें

Fri, 26 Apr 2019 09:36 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
अनुपम खेर
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा तो वे कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हो जाएंगे। किरण खेर के नामांकन के बाद उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की, पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 8
अनुपम खेर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुपम का लगाव किसी से छुपा नहीं है। पत्नी किरण खेर के नामांकन के मौके पर अनुपम खेर ने कहा कि उनका बीजेपी या फिर संघ से कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन पीएम मोदी के प्रति वह ईमानदार हैं। चुनाव लड़ने के एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन अगर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा तो वे कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
अनुपम खेर
सवाल: नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ में से किसे पसंद करते हैं?
जवाब:
मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। प्रधानमंत्री मोदी को मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत मानता हूं। संघ और बीजेपी से मेरा कोई खास लेना-देना नहीं है।

4 of 8
अनुपम खेर
सवाल: आपकी विचारधारा संघ से मिलती-जुलती है?
जवाब:
जो भी व्यक्ति देश के प्रति अच्छी सोच रखता है। जो देशभक्त है, उसकी विचारधारा अगर संघ जैसी है तो मैं भी वैसा ही हूं।
विज्ञापन

5 of 8
अनुपम खेर
सवाल: कश्मीरी पंडितों के लिए आपने आवाज उठाई, कहां तक सफल रहे?
जवाब:
अभी तक तो संतुष्ट हूं। कश्मीर में जो अलगाववादियों पर कार्रवाई हुई है, वह ठीक है, क्योंकि घर में जो लोग विवाद करते हैं, उन्हें धक्के मारकर निकालना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
अनुपम खेर
सवाल: क्या आपके अमेरिका से वापस आने के बाद किरण खेर का टिकट फाइनल हुआ?
जवाब:
यह कोरी बकवास है। किरण को उनके काम के आधार पर टिकट मिला है। उनकी संसद और शहर में उपस्थिति बहुत अच्छी रही है। टिकट दिलाने में मेरा कोई रोल नहीं रहा।
विज्ञापन

7 of 8
अनुपम खेर
सवाल: क्या चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान आप संभालेंगे?
जवाब:
नहीं, मैं क्यों करूंगा। यहां भाजपा की पूरी टीम किरण के साथ है। यही लोग चुनाव को लड़ेंगे। मैं तो चार या पांच दिनों तक हूं। इसके बाद चला जाऊंगा।

वाल: किरण की जीत पर इतने विश्वास का आधार
जवाब:
शहर में हर तरफ किरण का प्रकाश है। इसलिए 23 मई के बाद इसका जवाब देने के लिए मैं खुद एक बार फिर मिलूंगा।
विज्ञापन

8 of 8
अनुपम खेर
सवाल: किरण को कामों के आधार पर कितने नंबर देंगे आप?
जवाब:
किरण ने शहर के लिए बहुत काम किया है। इसलिए हम सौ फीसदी नंबर देते हैं।

सवाल: इस बार कैसा रहेगा माहौल?
जवाब:
किरण पिछली जीत से इस बार और अधिक मतों से जीतेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें