फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पति के साथ जाकर भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने भरा नामांकन, बोलीं- 'कमल' खिलकर ही रहेगा

Thu, 25 Apr 2019 01:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
किरण खेर
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने आज अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान पति व अभिनेता अनुपम खेर भी उनके साथ दिखे, तस्वीरों में देखिए रोड शो।
विज्ञापन

2 of 6
किरण खेर
चंडीगढ़ से भाजपा की मौजूद सांसद किरण खेर ने नामांकन भरने से पहले एक रोड शो भी निकाला। इसमें उनके साथ पति व अभिनेता अनुपम खेर मौजूद रहे। उनके अलावा उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 6
किरण खेर
रोड शो में शामिल होकर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार व अन्य नेताओं ने भी किरण खेर की जीत के लिए प्रचार किया। काफी संख्या में भाजपा समर्थक रोड शो में शामिल हुए।

4 of 6
किरण खेर
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन अहमदाबाद में होने के कारण रोड शो में शामिल नहीं हो सकेंगे। जैन ने बताया कि उन्होंने किरण खेर को फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। बता दें वे भी चुनाव टिकट पाने वालों की रेस में शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 6
किरण खेर
रोड शो सुबह 11 बजे सेक्टर-33 स्थित बीजेपी दफ्तर से शुरू हुआ। यह सेक्टर-34, 35, 22/23, 16/17 से होकर सेक्टर-17 स्थित डीसी ऑफिस पहुंचा। खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शहरवासियों से सुबह 10 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचने की अपील की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किरण खेर
रोड शो डीसी ऑफिस जाकर खत्म हुआ। यहां हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद रहे। उनके साथ जाकर किरण खेर ने अपना नामांकन भर अधिकारी को सौंप दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें