लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भाजपा ने हरियाणा में सभी 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। यहां क्लिक करके जानिए कौन कहां से उम्मीदवार और वो राजनीति का कितना धुरंधर है।
विज्ञापन
2 of 11
अरविंद शर्मा
रोहतक सीटः अरविंद शर्मा
12 अक्टूबर 1963 को रोहतक में जन्मे अरविंद शर्मा की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई। उन्होंने डेंटल कॉलेज रोहतक से बीडीएस की और फिर प्रोस्थोडेंटिक्स में एमडीएस। पत्नी भी डॉक्टर हैं और इनके दो बच्चे हैं। अरविंद 1996 में पहली बार सोनीपत से आजाद चुनाव लड़कर सांसद बने। 1999 में कांग्रेस में शामिल हुए। 2004 और 2009 में करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रहे। 2004 में करनाल से ही चुनाव लड़ा, पर भाजपा के अश्विनी चोपड़ा से हार गए। इसके बाद कांग्रेस छोड़कर बसपा में गए। विधानसभा चुनाव में बसपा के सीएम चेहरे रहे। दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा, दोनों से हारे। मार्च महीने में ही भाजपा का दामन थामा। करनाल से टिकट के दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने रोहतक से मैदान में उतारा। हुड्डा के धुर विरोधियों में शामिल हैं अरविंद शर्मा।
विज्ञापन
3 of 11
बृजेंद्र शर्मा
हिसार सीटः बृजेंद्र सिंह
13 मई 1972 को रोहतक में जन्मे बृजेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वे एक आईएएस अफसर हैं। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से उनकी स्कूली शिक्षा हुई। दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ग्रहण की। बृजेंद्र सिंह ने 1998 में आईएएस की परीक्षा पास कर देश भर में नौवां स्थान हासिल किया था। 1999 में वे शादी के बंधन में बंधे। दो बच्चे हैं, एक पुत्री और एक पुत्र। फरीदाबाद व चंडीगढ़ में डीसी भी रहे। वर्तमान में प्रबंध निदेशक हैफेड के पद पर तैनात है। भाजपा की ओर से चुनाव टिकट मिलने पर उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। पद से इस्तीफा भेजा दिया है।
4 of 11
रतन लाल कटारिया
अंबाला सीट : रतनलाल कटारिया
रतनलाल मौजूदा सांसद है और वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था। उम्र : 67 साल। शिक्षा : एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी। स्थायी निवासी : गांव संधाली, यमुनानगर।
विज्ञापन
5 of 11
नायब सैनी
कुरुक्षेत्र सीट : नायब सैनी
अंबाला के नारायणगढ़ हल्के से 2014 मे पहली बार विधायक बने। पूर्व संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन गुर्जर को हराया था। हरियाणा सरकार में खनन एवं भूविज्ञान व श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हैं। स्थायी निवासी: गांव लखनौरा, नारायणगढ़, अंबाला। शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र 44 वर्ष।
विज्ञापन
6 of 11
संजय भाटिया
करनाल सीट : संजय भाटिया
हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और पानीपत निवासी हैं। पहली बार चुनाव मैदान में है। भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। स्थायी निवासी पानीपत। शिक्षा : बी.कॉम।
विज्ञापन
7 of 11
सुनीता दुग्गल
सिरसा सीट : सुनीता दुग्गल
सुनीता दुग्गल आईआरएस अफसर है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई। प्रदेश सरकार ने उन्हें अनुसूचित जाति और वित्त विकास निगम, हरियाणा सरकार की चेयरपर्सन बनाया। उनके पति भी आईपीएस है। उम्र : 46 वर्ष। शिक्षा : पीजी।
8 of 11
रमेशचंद्र कौशिक
सोनीपत सीट : रमेश चंद्र कौशिक
रमेश चंद सोनीपत से मौजूदा सांसद हैं। वह सोनीपत के ही स्थायी निवासी है। 1996-1999 और वर्ष 2005-2009 में वह विधायक रह चुके हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह 2007-2009 तक हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में भाजपा ने उन पर दांव खेला था । वे कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को हराकर सांसद बने। शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र : 62 वर्ष
9 of 11
राव इंद्रजीत सिंह
गुरुग्राम सीट : राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत गुरुग्राम के मौजूदा सांसद व केंद्र में राज्यमंत्री हैं। वह 1998, 2004 और 2009 में भी सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और वह चौथी बार सांसद बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को हराया था। वह चार बार हरियाणा के विधायक भी रह चुके हैं। राव इंद्रजीत मूल रूप से रेवाड़ी निवासी है। उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा: बीए आनर्स, एलएलबी।
10 of 11
कृष्ण पाल गुर्जर
फरीदाबाद सीट : कृष्णपाल गुर्जर
कृष्णपाल फरीदाबाद से मौजूदा सांसद एवं भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार 2014 में सांसद का चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4.66 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद बने। स्नातक है। उम्र : 62 वर्ष, शिक्षा : बीए, एलएलबी। मूलरूप से फरीदाबाद निवासी हैं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट : धर्मबीर सिंह
धर्मबीर भिवानी- महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद है। चार बार विधायक रह चुके हैं। एक बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को हराकर सांसद बने । मूलरूप से भिवानी निवासी। उम्र : 64 वर्ष। शिक्षा : बीए।