फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से पहले भी गुरदासपुर सीट के लिए भाजपा में उछल चुके हैं तीन नाम, जानिए कौन

Mon, 22 Apr 2019 02:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरदासपुर सीट से अक्षय कुमार के नाम पर चर्चा चल रही थी, जबकि अब से पहले भाजपा में इस संसदीय क्षेत्र के लिए तीन और नाम उछल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतर की चर्चा चल रही थी। अक्षय कुमार ने भी एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे उनके गुरदासपुर से चुनाव लड़ने के कया लगाए गए। लेकिन उन्होंने चुनाव न लड़ने की बात कहकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
विनोद खन्ना
बता दें कि एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। पिछले साल 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का निधन हो गया था। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के विनोद खन्ना यहां विजयी रहे थे। विनोद खन्ना इस संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे। इस सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर सर्वाधिक 5 बार सांसद रह चुकी हैं।

 

4 of 6
विनोद खन्ना
2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भाजपा के स्वर्ण सलारिया को पराजित कर यह सीट छीन ली। अब बारी है लोकसभा चुनाव 2019 की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल
वहीं, गुरदासपुर सीट के लिए अक्षय कुमार के अलावा सनी देओल के नाम पर भी चर्चा हुई। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक्टर को मनाने के लिए उनसे मिलने आए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल को पंजाब में अमृतसर या गुरदासपुर से मैदान में उतारा जा सकता है। अमृतसर तो हरदीप पुरी को मिल गया, अब गुरदासपुर से कौन होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कविता खन्ना
विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव के दौरान कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया भाजपा से दावेदार थे। लेकिन भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को मैदान में उतारा दिया था, जो हार गए थे। और अब भी ये दोनों लोकसभा चुनाव का टिकट चाहते हैं। अक्षय खन्ना के नाम पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें