पिंजौर में मतदान के प्रति दूल्हों का भी जोश देखने को मिला। उन्होंने बारात ले जाने से पूर्व पहले मतदान करने के अपने कर्तव्य को पूरा किया। सुरेश कुमार, निवासी गांव नवांनगर, गुरनाम, निवासी गांव नंदपुर, पिंजौर, पंकज कुमार, निवासी बीसीडब्ल्यू सूरजपुर ने बारात में शामिल होने से पूर्व मतदान बूथ पर पहुंच कर मतदान किया और बारात में जाने वाले बारातियों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।