सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लोहड़ी की धूम मची है। घर, गली और संस्थानों में भी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में सैकड़ों स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए और लोहड़ी की आग जलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोहड़ी मनाते विद्यार्थी।
- फोटो : करुण शर्मा।
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजार मूंगफली, रेवड़ी और पतंगों से पटे पड़े हैं। गली-गली ढोल की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में खूब रौनक है। लोग पतंगबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इकट्ठा होकर लोहड़ी का त्योहार उत्साह से मनाया। सैकड़ों विद्यार्थी स्टूडेंट सेंटर में इकट्ठा हुए और लोहड़ी की आग जलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
2 of 6
स्टूडेंट सेंटर पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : करुण शर्मा।
इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी लोहड़ी मनाई गई। लोहड़ी सेलिब्रेशन के दौरान मेयर हरप्रीत कौर बबला व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
पीयू में लोहड़ी का जश्न।
- फोटो : करुण शर्मा।
त्योहार को लेकर चंडीगढ़ शहर के बाजारों में रौनक चरम पर है। मूंगफली, रेवड़ी और गजक से सजी दुकानों के साथ-साथ सड़क किनारे लगी रेहड़ियों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।
4 of 6
नगर निगम कार्यालय में लोहड़ी मनातीं मेयर हरप्रीत कौर बबला व अन्य
- फोटो : करुण शर्मा।
बता दें कि पंजाब में लोहड़ी की खास धूम रहती है। पुरातन समय में परिवार में बेटा पैदा होने या बेटे की शादी पर यह त्योहार मनाया जाता था। समय बदलने के साथ अब बेटी पैदा होने पर भी यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर घरों में गिद्दा, भंगड़ा और ढोल की थाप पर बोलियां डाली जाती हैं। शहरों से लेकर गांवों तक की महिलाओं के साथ लड़कियों की लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। साथ ही महिलाओं ने गिद्दा और बोलियां डालकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
5 of 6
नगर निगम कार्यालय में लोहड़ी का जश्न।
- फोटो : करुण शर्मा।
शहर के पतंग कारोबारी रमेश कुमार ने कहा कि लोहड़ी को लेकर बाजारों में पतंग की दुकान पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि सुबह धुंध की वजह से लोग थोड़ा मायूस नजर आए लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई और आसमान साफ रहा और लोगों ने जमकर पतंगबाजी की।
नगर निगम कार्यालय में लोहड़ी मनाती महिलाएं।
- फोटो : करुण शर्मा।
लोहड़ी के मौके पर लोग सिर्फ मूंगफली और रेवड़ी ही नहीं, बल्कि तिल के लड्डू भी बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि यह पर्व साल में एक बार आता है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि, कई लोगों ने यह भी बताया कि समय के साथ लोहड़ी मनाने के तरीके में बदलाव आया है। पहले जहां बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते थे, अब वह परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है।