फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने पर शुभमन गिल हुए भावुक, मां-पिता ने दी बड़ी नसीहत, बोले...

Tue, 15 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 11
शुभमन गिल
इंडियन क्रिकेट टीम में शुभमन गिल का चयन होने की खबर मिलते ही पिता लखविंदर भावुक हो गए, लेकिन उन्होंने बेटे को एक ऐसी नसीहत दी, सुनकर क्रिकेटर भी भावुक हो गए।
विज्ञापन

2 of 11
शुभमन गिल
शुभमन का चयन इंडियन क्रिकेट टीम में होने से मां और पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे। पिता लखविंदर ने बेटे को अब एक नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि शुभमन अभी तक अपना सपना पूरा करने को, समाज में हमें एक मुकाम पर पहुंचाने के लिए खेल रहा था। अब उसे देश के लिए खेलना है। देश का नाम रोशन करना है। ये एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे शुभमन को अपना बेस्ट देते हुए पूरा करना होगा। पूरे देशवासियों की नजरें अब उस पर होंगी।
विज्ञापन

3 of 11
शुभमन गिल
शुभमन के पिता ने कहा कि इस बार की लोहड़ी उनके लिए खास बनकर आई है। शुभमन अब पूरी तरह से इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार है। उसे खुद को साबित करने के लिए सिर्फ एक मौके की तलाश थी, ऐसे में अब उसे अपना बेस्ट देना होगा, ताकि वह भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह हर बार के लिए सुनिश्चित कर सके। टीम इंडिया 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

4 of 11
शुभमन गिल के माता-पिता
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि जिस मकसद के लिए वह पंजाब छोड़कर चंडीगढ़ के पास मोहाली आए थे, आज लगता है कि वह फैसला सही साबित हो रहा है। बेटे को क्रिकेट का बचपन से ही लगाव था। उसे एक बेहतर क्रिकेटर बनाने की मेरी भी जिद्द थी। इस वजह से बेहतर क्रिकेट कोचिंग के लिए मोहाली परिवार सहित शिफ्ट हुआ। आज उनकी मेहनत और परिवार की कोशिश सफल होती दिखाई दे रही है।

 
विज्ञापन

5 of 11
शुभमन गिल
वहीं शुभमन का कहना है कि भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, जो मुझे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। मुझे मौका मिला है और इसे भुनाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी। बता दें कि इस खिलाड़ी की एंट्री कॉफी विद करण शो में विवादित बयान के चलते टीम से बाहर किए गए के एल राहुल की जगह की गई है।
विज्ञापन

6 of 11
शुभमन गिल
शुभमन ने बताया कि अब उनका फोकस सीरीज पर रहेगा। भारतीय टीम में शामिल होने की खबर बीती रात मिली थी। मेरे दिल की धड़कन तेज हो गई थी। मोबाइल पर संदेश आने शुरू हो गए थे और मैं अपने पिता को बताने गया। यह मेरे लिए विशेष क्षण था। वह न्यूजीलैंड की सीरीज से पहले भारतीय कैंप का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जहां पर वह अभ्यास के जरिये अपने आपको फिट रख सकेंगे।
विज्ञापन

7 of 11
शुभमन गिल की दादी
दूसरी ओर, शुभमन गिल का भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एक दिवसीय श्रृंखला में चयन होने पर उसके पैतृक गांव जैमल सिंह वाला में लड्डूू बांटे गए। गांव वासी रविवार को उसके दादा-दादी को बधाई देने पहुंचे। दादा दीदार सिंह ने बताया कि घर में ही उन्होंने सीमेंट की एक क्रिकेट पिच तैयार की थी। जिस पर वह शुभमण को क्रिकेट सिखाया करते थे। दादा की उम्र 83 वर्ष हो गई है। लेकिन पोते को सिखाए गुर आज भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

8 of 11
शुभमन गिल के दादा
दादा-दादी अपने पोते की लगातार हासिल की जा रही कामयाबी से बेहद खुश है। दादी का कहना है कि उनका पोता देश की खातिर खेलकर जहां देश का नाम रोशन कर रहा है। वहीं उनके इलाके में भी लोग शुभमण की कामयाबी पर मान महसूस कर रहे हैं। उधर रिश्तेदार और गांववासी इस खबर को सुनते ही रविवार को शुभमण के पैतृक गांव जैमल वाला में उसके दादा-दादी को बधाइयां देने पहुंचे।

9 of 11
Shubman Gill
इस साल शुभमन गिल ने रणजी सीजन में खेली गईं दस पारियों में 98.75 के औसत से 790 रन बनाए हैं। यही वजह है कि चयन समिति ने उन पर भरोसा जताया है। इसके साथ शुभमन ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में दोहरा शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान भी आकर्षित किया। इसके बाद उनका भारतीय क्रिकेट टीम में चयन किया गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन रहा है।

10 of 11
शुभमन गिल
30 जनवरी 2018 को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया। इसी पारी की बदौलत शुभमन इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उन्होंने विश्व कप में पांच मैचों में 124 की औसत से 372 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 112.38 रहा था, उन्हें उनकी शानदार औसत के लिए यूथ क्रिकेट में जूनियर डॉन ब्रैडमैन कहा जाता है।

 
विज्ञापन

11 of 11
शुभमन गिल - फोटो : File
गौरतलब है कि 2018 में शुभमन गिल ने आईपीएल में कोलकाता की टीम की ओर से मैच खेला था। इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही में गिल ने 2018-2019 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 268 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में दो शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 728 रन बनाए हैं। अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभमण पर परिवार के सदस्य बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें