पिता को घर छोड़ना पड़ा, मां को परिवार-रिश्तेदार, लेकिन बेटे ने 3 रिकॉर्ड बनाकर ऐसा इतिहास रचा कि सर डॉन ब्रेडमेन भी पीछे रह गए। वही बेटा अब देश के लिए बड़ा काम करेगा, जानिए कौन है।
विज्ञापन
2 of 7
शुभमन गिल
हम बात कर रहे हैं, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में चुने गए खिलाड़ी शुभमन गिल की। इन्हें 19 साल की उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल हो गई। उन्होंने टीम में केएल राहुल को रिप्लेस किया है। ये वही खिलाड़ी है, जिसने देश को अंडर19 वर्ल्ड कप 2018 दिलाया था। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया।
विज्ञापन
3 of 7
शुभमन गिल की मां
शुभमन गिल की इस कामयाबी के पीछे अकेले शुभमन की मेहनत ही नहीं है, बल्कि उनके पिता और माता का त्याग भी शामिल है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शुभमन गिल की मां कीरत कौर ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिछले 15 साल से मेरा परिवार रिश्तेदारों के किसी शादी, पार्टी, पारिवारिक प्रोग्राम में शिरकत नही कर सका।
4 of 7
शुभमन गिल के माता-पिता
मां ने बताया कि वे मूलरूप से फाजिल्का के जलालाबाद के पास गांव के रहने वाले हैं, लेकिन शुभमन के लिए उसके पिता लखविंदर ने अपना पैतृक गांव और घर छोड़ दिया। शुभमन के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए मोहाली में वर्ष 2007 में सेक्टर 70 में रहने लगे। पिता लखविंदर खुद पीसीए के पीछे मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड पर उसे रोजाना कई घंटे अभ्यास कराते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Shubman Gill
शुभमन के नाम रिकॉर्ड की बात करें, तो खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में 50 से नीचे का स्कोर नहीं किया। और तो और शुभमन ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे। इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन
6 of 7
शुभमन गिल
शुभमन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। शुभमन दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिसने 1000 से ज्यादा रनों के स्कोर में अपना औसत 100 से ऊपर का कर लिया। शुभमन गिल ने इस मामले में डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया। डॉन ब्रेडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए। उनकी इस औसत के आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया, लेकिन शुभमन ने ऐसा किया।
शुभमन ने 1000 से ज्यादा रन बनाने के बाद यूथ वनडे में अपना स्कोर 101.60 का कर लिया। शुभमन ने 13 यूथ वनडे की 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले टेस्ट की 13 पारियों में हजार रन पूरे करने का कारनाम सर डॉन ब्रेडमैन ने किया था। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुभमन आईपीएल 2018 में भी शामिल हो गए थे। शाहरुख खान की कोलकता नाइट राइडर्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।