एक गाड़ी, 3 युवक। इनमें से एक एमबीए, एक एलएलबी का
छात्र। वे बेहद शातिर तरीके से लाखों रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले जाते थे।
देखिए कैसे?
विज्ञापन
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
2 of 9
दरअसल एटीएम लूटकर भाग रहे आरोपियों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार गिरोह के सदस्य एलएलबी छात्र विनय ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि एटीएम लूट के बाद वे लोग लूट के पैसों से विदेश घूमने चले जाते थे। विदेशों में लूट के पैसों से मौज-मस्ती करते और रुपये खत्म होने के बाद फिर से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हो जाते।
विज्ञापन
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
3 of 9
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक के पास जुलाना के गांव पोली निवासी आरोपी विनय को रविवार को जींद रोड स्थित गांव सिंहपुरा कलां के नजदीक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पानीपत से एटीएम उखाड़कर भागे थे, जिन्हें रोहतक में पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपी फरार हो गए, जबकि विनय को पकड़ लिया गया था।
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
4 of 9
हालांकि विनय का कहना है कि उसके साथ एक ही युवक था, जो जींद के करसौला गांव का रहने वाला है। एसपी शशांक आनंद के अनुसार एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह ने रोहतक, हिसार, सोनीपत, दिल्ली, और गुड़गांव सहित अन्य जिलों में आतंक मचा रखा था। मामले में एसपी ने डीएसपी अमित दहिया, एसएचओ विजय दहिया, एसआई मंजीत और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल कर एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
5 of 9
पोली निवासी विनय फिलहाल जाट संस्था के एक कॉलेज में एलएलबी फर्स्ट ईयर का छात्र है। 4 बहनों का इकलौते भाई विनय ने एक निजी संस्थान से एमबीए भी किया है। आरोपी से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया गया है, जो कि विनय के नाम पर ही है। एसपी ने बताया कि विनय ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर करीब एक महीने पहले सोनीपत के कथूरा और गोहाना की नई अनाज मंडी से एटीएम उखाड़ा था।
विज्ञापन
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
6 of 9
आरोपी ने पुलिस के सामने इसके अलावा भी कई वारदातों को कबूला है। विनय का कहना है कि गिरोह में वे केवल दो ही सदस्य हैं। लेकिन आरोपी का बयान पुलिस को हजम नहीं हो रहा है। सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि विनय के गिरोह में दो से ज्यादा सदस्य हैं। वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। अभी आरोपी से और भी एटीएम लूट की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
7 of 9
पुलिस को आरोपियों की गाड़ी तैयार करने वाले मिस्त्री की भी तलाश है। आरोपियों ने गाड़ी को इस तरह से तैयार करवाया है कि उसकी छत और फर्श ट्रक की बॉडी से भी मजबूत है। आरोपियों ने टोचन बांधने के लिए स्कार्पियों के पिछले हिस्से में कुंडा लगा रखा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हेलमेट या मुंह पर कपड़ा बांधकर सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय कर देते थे। इसके बाद एटीएम में टोचन का फंदा लगाकर उसे गाड़ी में बांधकर खींचते थे।आरोपी इतने शातिर हैं कि वे चलती गाड़ी में ही एटीएम के कैश बॉक्स को काट देते थे।
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
8 of 9
पुलिस की मानें तो आरोपी रुपयों के लिए गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट और आरसी भी तैयार करते थे। इसी के चलते पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा में भी केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एटीएम उखाड़ने की घटनाओं में सबसे ज्यादा लापरवाही एटीएम लगाने वाली कंपनियों की होती है। देहात या बैंक की मुख्य ब्रांच से अलग लगने वाली एटीएम की फर्श में सही तरीके से ग्राउंडिंग नहीं होने पर आरोपी आसानी से एटीएम में टोचन बांधकर उसे गाड़ी से खींच लेते हैं।
देखिए शातिर चोर, कैसे लूट ले जाते थे लाखों रुपये से भरा ATM
9 of 9
एसपी ने बताया कि फिलहाल एटीएम में 17 से 18 लाख रुपये के करीब कैश है।
बीते शुक्रवार को ही संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने एटीएम में 15 लाख
रुपये डाले थे। उस समय पहले से ही एटीएम में 9 लाख रुपये थे। एजीएस कंपनी
के कस्टोडियन सुशील कुमार ने बताया कि पानीपत में जिस जगह से चोरों ने यह
एटीएम उखाड़ा है, ठीक उसी जगह से 21 जनवरी को एसबीआई बैंक का एटीएम उखाड़ा
गया था। उसके बारे में पुलिस आज तक कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।