सिक्सर किंग युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी के लिए गुरद्वारा तैयार है। कुछ ही देर में युवी-हेजल यहां आने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
युवी-हेजल की शादी की सिख रीति रिवाजों के अनुसार होने वाली 'आनंद कारज' की रस्म फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में संपन्न होगी, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के संत अजीत सिंह हंसाली वाले सहित परिवार तकरीबन 60 नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में होने वाली शादी में युवराज के पिता योगराज सिंह उपस्थित नहीं रहेंगे। इस दौरान युवराज के करीबी रिश्तेदार और मित्र मौजूद रहेंगे।
4 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरद्वारे में युवी के फैंस ने आना शुरू कर दिया है। फैंस अपने अंदाज में ही युवराज सिंह और हेजल कीच को बधाई देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारे में होने वाले लंगर की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां मोतीचूर के लड्डू से लेकर कई तरह के व्यंजन तैयार किए गए हैं। शादी के लिए गुरुद्वारे को भी खास तौर पर सजाया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
युवी के प्रशंसक मनीष कुमार बसी पठाना से ग्राफ पेंटिंग बनाकर लाये हैं। वह इसे युवी को भेंट करेंगे और उन्हें नवजीवन की बधाई देंगे। इस पेंटिग में युवराज और हेजल कीच नजर आ रहे हैं।