महाशिवरात्रि के दिन बीच सड़क शराब का लंगर लगाया गया। उसके बाद लोगों का जो हाल हुआ, देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे, तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
पंजाब के पटियाला में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर अदालत बाजार में भगवान शिव की शोभायात्रा के स्वागत के लिए शराब का लंगर लगाया गया। शरारती तत्वों ने सरेआम खुले बाजार में स्टाल लगाकर शराब बांटी और खुद भी पी। जब सोशल मीडिया पर इस लंगर की वीडियो वायरल हो गई, तो विभिन्न हिंदू संगठन भी इसके विरोध में मैदान में उतर आए।
विज्ञापन
3 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
इसके बाद पुलिस ने कोतवाली थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के प्रधान हरीश सिंगला ने कहा कि 13 फरवरी को शहर में ही नहीं पूरे देश में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहरवासियों ने पूरी श्रद्धा और भावना से जगह-जगह पर लंगर लगाए।
4 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
अदालत बाजार में कुछ शरारती तत्वों ने शराब का लंगर लगा दिया। इन शरारती तत्वों ने यह गलत काम कर सभी शहर वासियों और शिव भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सिंगला ने कहा कि सरेआम बाजार में स्टाल पर शराब चलती रही और पटियाला पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जो पुलिस तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
सिंगला ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जानकारी एसएचओ कोतवाली थाना राहुल कौशल को दी। शिव सेना की टीम ने पहरा लगाकर कानूनी तरीके से आरोपियों को पकड़वाने की कोशिश भी की। वहीं एसएचओ कोतवाली को लगातार सूचना देने पर उन्होंने कोई पुलिस पार्टी मौके पर नहीं भेजी। सिंगला ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो शिव सेना अपने स्टाइल में आरोपियों को सजा देगी।
कोतवाली थाना इंचार्ज राहुल कौशल ने बताया कि सोमनाथ टंडन, गुरविंदर पाल मिंटा और बंदिश ग्रोवर उर्फ लकी को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस हिंदू नेता आशुतोष गौतम की शिकायत पर दर्ज हुआ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।