फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ी ये तारीख भूल गए तो लगेंगे 6 झटके, फिर टेंशन ही टेंशन

Wed, 31 Jan 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
आधार पे
आधार कार्ड धारकों के लिए एक तारीख याद रखना बहुत जरूरी है। अगर भूल गए तो 6 झटके लगेंगे और फिर जिंदगी में टेंशन ही टेंशन होगी।
विज्ञापन

2 of 8
aadhaar card
दरअसल 31 मार्च 2018 को आधार कार्ड को लिंक कराना बहुत जरूरी है। अगर नहीं कराया तो बैंक अकाउंट बंद हो सकता है। लाइफ इन्‍श्‍योरेंस की पॉलिसी बंद हो सकती है। आपको रिटर्न भरने में मुश्किल उठानी पड़ सकती है। मोबाइल सिम बंद हो सकता है। कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना मुश्किल हो जाएगा तो जल्दी से लिंक करा लें और आगे स्लाइड में जानकारी पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 8
Aadhaar
बैंक अकाउंट
आपको अपने सभी बैंक अकाउंट आधार से लिंक कराने जरूरी हैं। इसके लिए डेडलाइन 31 मार्च 2018 है। अगर आपने तय समय सीमा तक ऐसा नहीं किया तो आपके ट्रांजेक्शन रोक दिए जाएंगे। आप बैंक ब्रांच में जाकर या इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग के जरिए अकाउंट को आधार से लिंक करवा सकते हैं। अकाउंट लॉग इन करके Update Aadhaar पर क्लिक कीजिए। अपनी आधार डिटेल भरिए और प्रोसेस पूरा कीजिए। लिंक करने के लिए एक ओटीपी नंबर चाहिए, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

4 of 8
aadhaar
मोबाइल सिम
अब मोबाइल सिम को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए भी डेडलाइन 31 मार्च 2018 है। आप आधार सेंटर पर जाकर लिंक करवा सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए आपको टेलीकॉम कंपनियों के सेंटर पर जाना होगा। सरकार ने इसके लिए 14546 नंबर जारी किया है। टेलिकॉम ऑपरेटर की साइट पर जाकर लिंक कर सकते हैं। दूसरा, कंपनी के IVR नंबर पर कॉल करके लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
aadhaar
पोस्‍ट ऑफिस स्‍कीम
अब पोस्ट ऑफिस में किसी भी तरह का अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड से लिंक जरूरी है। NSC और PPF, KVP जैसे अकाउंट के लिए भी ये जरूरी है। पोस्‍ट ऑफिस अकाउंट से आधार लिंक करने के लिए https://www.indiapost.gov.in/Financial/DOP_PDFFiles/AadhaarLinkageDelink.pdf से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या फिर पोस्‍ट ऑफिस से फॉर्म प्राप्‍त कर सकते हैं। फॉर्म को भरने के बाद आपको इसे पोस्‍ट ऑफिस में जाकर सबमिट करना होगा।
विज्ञापन

6 of 8
aadhaar
पैन कार्ड
पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल देकर सबमिट करना होगा। प्रमाणिकता का प्रमाण देने के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
aadhaar
इंश्योरेंस पॉलिसी
इंश्योरेंस पॉलिसी को आधार से लिंक कराने के लिए इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां पॉलिसी नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। वेरिफाई होने के बाद आधार नंबर को अपडेट करने को कहा जाएगा। अभी LIC, SBI Life Insurance, ICICI Prudential Life Insurance और Max Life Insurance ऑनलाइन आधार लिंकिंग सर्विस उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
aadhaar
म्यूचुअल फंड फोलियो
CAMS and Karvy Computershare ऑनलाइन लिंकिंग की सर्विसेस देती हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर Link Your Aadhaar पर टैप करें। फॉर्म को भरकर सब्मिट करें। इसके बाद OTP एंटर करना होगा। जो कि रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें