एलआईसी की पॉलिसी ले रखी है तो ध्यान दें, कंपनी ने एक नियम बदल दिया है। इसलिए अब एक काम करना होगा, जो काफी फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
लाइफ इंश्योरेंस
दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सभी पॉलिसी में एक जनवरी से आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सभी पॉलिसी धारकों को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
3 of 5
लाइफ इंश्योरेंस
सोनीपत में एलआईसी के एजेंट विपिन पालीवाल ने बताया कि यह नई व्यवस्था एक जनवरी 2018 से लागू की जाएगी। बीमाधारकों को एक निश्चित फॉर्म पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 को पॉलिसी में लिंक करने के लिए सहमति देनी होगी।
4 of 5
लाइफ इंश्योरेंस
पॉलिसी धारक चाहे तो अपना पूरा अपडेशन एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर घर बैठकर ऑनलाइन कर सकता है। एजेंट ने बताया कि वर्तमान में एलआईसी की पेंशन योजना जीवन अक्षय-6 में पेंशन ब्याज दर 6.87 प्रतिशत से 22.38 प्रतिशत वार्षिक विभिन्न विकल्पों के साथ आजीवन देय है।
एक वर्ष बाद अस्वस्थता के आधार पर पैसा वापस भी लिया जा सकता है। यह योजना 30 वर्ष से 100 वर्ष आयु तक उपलब्ध है, जिसमें न्यूनतम निवेश एक लाख रुपये (अधिकतम की कोई सीमा नहीं) किया जा सकता है।